सपने में पानी देखना शुभ होता है या अशुभ, जानें क्या कहता है शास्त्र

सपने में पानी देखना

सपने में पानी देखना शुभ होता है या अशुभ? आज हम लोग इस विषय पर विस्तार से जानेंगे। सोते समय लोग कई प्रकार के सपने देखते हैं। कई सपने ऐसे होते हैं जो हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताते हैं। उसी प्रकार सपने में पानी देखना भी एक ऐसा ही सपना है जो हमारी जिंदगी के बारे में बताता है। आज हम जानेंगे कि सपने में पानी देखना अच्छा होता है या बुरा?

सपने में पानी देखना शुभ या अशुभ?

सपने में बारिश देखना- यदि किसी व्यक्ति को सपने में बारिश दिखता है या वह व्यक्ति सपने में बारिश होते हुए देखता है तो यह सपना उसके लिए शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस प्रकार का सपना यह संकेत करता है कि आने वाले दिनों में उस व्यक्ति को बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। वह व्यक्ति जिस काम को कर रहा है उस काम में उसे सफलता मिलने वाली है।

आपके लिए खास…

सपने में बाढ़ देखना- यदि कोई व्यक्ति सपने में बाढ़ का दृश्य देखता है तो यह सपना उसके लिए शुभ नहीं होता है। यह सपना इस बात का संकेत करता है कि उस व्यक्ति के सामान्य जीवन में भी बाढ़ की तरह ही उथल-पुथल होने वाला है। उस व्यक्ति की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो जाएगी। सपने में बाढ़ देखना इस बात का संकेत हो सकता है कि आने वाले समय में आपको कष्टों का सामना करना पड़े या परिवार से कोई बुरी खबर आपको प्राप्त हो।

सपने में कुएं का पानी देखना- स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति सपने में कुएं का जल देखता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि उसकी जिंदगी में कुछ अच्छा होने वाला है। यदि किसी व्यक्ति को अक्सर ही कुए का पानी दिखाई देता है तो यह संकेत होता है कि उस व्यक्ति को जल्द ही धन लाभ होने वाला है।

सपने में नदी का पानी देखना- सपने में नदी का पानी देखना भी अच्छा माना जाता है। यह इस बात का संकेत होता है आने वाले समय में आपकी मन की मुराद पूरी होने वाली है। आपके यश और मान सम्मान में वृद्धि होने वाली है। यह भी पढ़ें- सपने में काला कुत्ता देखना शुभ या अशुभ, जानें इन संकेतों को

सपने में गंदा पानी देखना- गंदी चीजों को देखना अक्सर मन में बुरे विचार को जन्म देता है। सपने में गंदा पानी देखना इस बात का संकेत होता है कि आने वाले समय में आपने जीवन में कोई परेशानी आने वाली है। यदि आप कोई नया या शुभ काम करने जा रहे हैं तो उस काम को सपने में गंदा पानी देखने के बाद टालने का प्रयास करें।

आपके लिए खास…

सपने में साफ पानी देखना- सपने में साफ पानी देखना अच्छा माना जाता है। ऐसा सपना देखने का मतलब होता है कि आने वाले समय में आपको कामयाबी हासिल होने वाली है। आपने जीवन में बहुत सुख प्राप्त होने वाला है। यह भी पढ़ें- सपने में बाघ देखना शुभ या अशुभ? जानें मतलब

Latest Posts

शनिवार शनि उपाय

शनिवार को करें दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ, अटके काम खुलेंगे और मन की बेचैनी होगी दूर

कई बार ऐसा होता है कि मेहनत पूरी करने के बाद भी नतीजा नहीं मिलता।…

Jan 30, 2026
सपने में काला कुत्ता देखना

Sapne me Kala Kutta Dekhna: सपने में काला कुत्ता इस तरह दिखे तो होता है शुभ

Sapne me Black Dog Dekhna: सपने में काला कुत्ता देखना कई बार लोगों के लिए…

Aug 3, 2025
Raksha Bandhan Date and Time 2025

Raksha Bandhan Kab Hai? Date and Time 2025: जानिए शुभ मुहूर्त और सही तिथि

Raksha Bandhan Date and Time 2025: रक्षाबंधन कब मनाया जाएगा? साल 2025 में रक्षाबंधन का…

Aug 1, 2025

सपने में भरा हुआ कुआं देखना- यदि आपको सपने में भरा हुआ कुआं देखते हैं तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपकी कोई दिली ख्वाहिश पूरी होने वाली है। यह भी पढ़ें- सपने में उल्लू देखना शुभ होता है या अशुभ? जानें मतलब

सपने में पानी का कुंड देखना- सपने में पानी का कुंड देखना इस बात का संकेत होता है कि आने वाले समय में आपके जीवन में बहुत कुछ अच्छा होने वाला है और आपको कार्यों में सफलता मिलेगी तथा धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

सपना देखना बुरा नहीं होता है। कई लोग यह सोचकर डर जाते हैं कि हम सपना क्यों देख रहे हैं। क्या हमारी जिंदगी में कुछ बुरा होने वाला है। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपको सपने में क्या दिखाई दिया है। यह जरूरी नहीं है कि जो सपना आपने देखा है वह सच हो। कई बार कुछ सपने ऐसे भी होते हैं तो जो आपको अपने में जीवन में सतर्क होने की ओर इशारा करते हैं।

सपने देखने के बाद यह हम उन संकेतों को समझ जाते हैं तो समय रहते जीवन में संभलने का मौका मिलता है। सपने कुछ नहीं बल्कि आपके जीवन में होने वाले घटनाओं का सांकेतिक रूप है। सपनों को माध्यम से आपको जीवन में होने वाली घटनाओं का पहले पता चल जाता है। इसलिए सपना देखना अच्छा है या बुरा, इस बात के बारे में जानना बहुत जरूरी होता है।

आपके लिए खास…

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सभी सपने सच नहीं होते हैं। माना जाता है कि रात में देखे गए सपने और सुबह में देखे गए सपने सच होते हैं। कई लोग दिन के समय में भी सपने देखते हैं लेकिन दिन में देखे गए सपने का कोई मतलब नहीं होता है। इसलिए यदि आपको दिन में कोई सपना दिखाई दिया है तो यह सपना सच नहीं होगा।

JoinJoinJoinJoin