शिवपाल यादव की पत्नी हैं करोड़ों की मालकिन, लेकिन बेटे बेटी से लिया है इतना कर्ज

Share This Post!

शिवपाल यादव की पत्नी हैं करोड़ों की मालकिन। जी हां, शिवपाल यादव की पत्नी कई कंपनियों में डायरेक्टर हैं। शिवपाल सिंह यादव ने एक समय में समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाई थी। शिवपाल यादव जसवंत नगर विधानसभा सीट से छठी बार विधायक चुने गए हैं।

शिवपाल यादव की राजनीतिक ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अबतक कोई भी विधानसभा चुनाव नहीं हारा है। लोग शिवपाल यादव की वाइफ के बारे में जानना चाहते हैं। बात शिवपाल यादव के निजी जीवन की करें तो उनकी वाइफ करोड़ों की मालकिन हैं।

सपा नेता शिवपाल यादव की वाइफ सरला यादव

शिवपाल यादव की शादी सरला यादव से हुई है। शिवपाल यादव की पत्नी सरला यादव के पास शिवपाल यादव से 2 गुना ज्यादा संपत्ति है। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने अपने चाचा को लेकर खुद इस बात की जानकारी दी है। शिवपाल यादव ने चुनाव के वक्त अपने हलफनामे में भी इस बात का जिक्र किया है।

यह भी पढ़ें -   Kajal Raghwani Photo : काजल राघवानी की हॉट फोटो

शिवपाल से ज्यादा संपत्ति वाइफ के पास

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि शिवपाल यादव ने 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग में जो हलफनामा दायर किया था उसमें उन्होंने अपनी संपत्ति ₹12 करोड़ बताई थी। 12 करोड़ की कुल संपत्ति में शिवपाल यादव की पत्नी सरला यादव की हिस्सेदारी ज्यादा है। शिवपाल यादव की कुल संपत्ति में करीब 6:45 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी सरला यादव के नाम पर है।

अपनी वाइफ के साथ शिवपाल यादव

शुद्ध रूप से शिवपाल यादव के पास करीब सवा तीन करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। इतनी संपत्ति होने के बाद भी सरला यादव के ऊपर करीब एक करोड़ 67 लाख रुपए का कर्ज है। सरला यादव ने अपने बेटे आदित्य से ढाई लाख रुपए का कर्ज लिया हुआ है। इसके अलावा उन्होंने अपनी बेटी अनुभव यादव से करीब सवा ₹2 लाख का कर्ज लिया है।

यह भी पढ़ें -   भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा की हॉट तस्वीरें पागल कर देगी

शिवपाल यादव की पत्नी सरला यादव ने अपने पति से भी करीब ₹16 लाख का कर्ज लिया है। इसके अलावा सरला यादव कई कंपनियों में एक डायरेक्टर के रूप में भी कार्यरत हैं। हाल के दिनों में शिवपाल यादव फिर से सपा में लौट आए हैं। शिवपाल यादव ने खुद इस बात का खुलासा किया कि वह सपा में इसलिए वापस आए हैं क्योंकि उन्हें उनकी बहू डिंपल यादव ने बुलाया है।

शिवपाल यादव की बेटी अनुभव यादव

बता दें कि मुलायम सिंह के निधन के बाद सपा कुनबे में कल की स्थिति बन गई थी और शिवपाल यादव ने अपनी खुद की पार्टी भी बना ली थी। लेकिन धीरे-धीरे शिवपाल यादव फिर से अखिलेश यादव के करीब आ गए और सपा के विकास के लिए काम करने लगे। इससे पहले शिवपाल यादव का बीजेपी में शामिल होने की भी अटकलें लगाई गई थी।

यह भी पढ़ें -   Kajal Raghwani Photo : काजल राघवानी की हॉट फोटो

Share This Post!