गोविंदा की शादी टूटने के कगार पर? क्या कहा गोविंदा ने अपनी पत्नी के बारे में?

गोविंदा की शादी टूटने के कगार पर?

Key Points:

  • पत्नी से तलाक की खबरों के बीच गोविंद ने रखी अपनी बात।
  • बेटे की मदद नहीं करने पर भी दिया अपना जवाब।
  • शादीशुदा जिंदगी में लगाया किसी साजिश का आरोप।

Key Points:

  • पत्नी से तलाक की खबरों के बीच गोविंद ने रखी अपनी बात।
  • बेटे की मदद नहीं करने पर भी दिया अपना जवाब।
  • शादीशुदा जिंदगी में लगाया किसी साजिश का आरोप।

Govinda Mairrage Life: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की शादी टूटने के कगार पर है। सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर ऐसी खबरें चल रही हैं। बताया जा रहा है कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। गोविंदा की पत्नी सुनिता ने एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है।

पत्नी के इन आरोपों पर बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने भी अपना पक्ष रखा है और कहा है कि वह अपनी औकात के अनुसार काम कर रहे हैं। सुनीता ने गोविंद पर आरोप लगाया था कि उन्होंने बेटे यश के करियर में मदद नहीं की। इसके जवाब में बॉलीवुड अभिनेता ने यह जवाब दिया है।

गोविंदा ने आरोपों पर दिया खुलकर जवाब

जब बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा से उनकी पत्नी सुनीता के बयान के बारे में पूछा गया तो गोविंदा ने ANI से कहा कि मैंने कितनी बार शादी की है? 40 साल हो गए। क्या मैंने दो-तीन शादियां कर ली है? जो लोग इतनी बार शादी करते हैं, उनकी बीवियां कुछ नहीं बोलती और वह घूमते-फिरते मजे करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में यह बातें सोसाइटी में नहीं उठाई जाती।

उन्होंने कहा कि इस इंडस्ट्री में शायद ही मैं किसी को बेदाग देखा हो। लेकिन जब गिर जाते हो तो सोचते हो कैसे निकलें। गोविंदा का कहना है कि उनकी पत्नी और भांजे कृष्णा अभिषेक को उनके खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने अपने भांजे को लेकर कहा कि कृष्णा अभिषेक का कोई भी टीवी प्रोग्राम देख लो, वहां राइटर उनसे ऐसी बातें बुलवाते हैं जो मुझे अपमानित करें।

मैंने उन्हें कहा है कि तुझे इस्तेमाल करके मुझे बेइज्जत किया जा रहा है। सावधान रहो। जब मैंने कृष्णा को यह चेतावनी दी तो सुनीता नाराज हो जाती हैं। पता नहीं, यह लोग कब एक-दूसरे से नाराज होते हैं और कब ठीक। मैं तो सीधा-सादा इंसान हूं।

बच्चों की मदद नहीं करने पर गोविंदा का जवाब

गोविंदा की पत्नी सुनीता ने यह भी आरोप लगाया है कि वह अपने बच्चों के करियर में मदद नहीं करते हैं। इस पर एक्टर गोविंदा ने जवाब देते हुए कहा कि मैं अपनी औकात के हिसाब से कम कर रहा हूं। बॉलीवुड में प्रोड्यूसर्स-डायरेक्टर्स से बच्चों की बात नहीं करता। यह इंडस्ट्री मेरी फैमिली है। यहां से पैसा और शोहरत कमाई है। इसलिए इस पर काला दाग नहीं लगाना चाहता।

उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में सावधान रहना पड़ता है, क्योंकि यह बातें यूं ही नहीं हो रही हैं। कोई साजिश चल रही है। लोग मेरे बारे में गलत धारणा बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Latest Posts

Bhojpuri News

Bhojpuri News: निरहुआ की ससुराल में लगे आम्रपाली भौजी जिंदाबाद के नारे, वायरल हुआ मजेदार किस्सा

Bhojpuri News: दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों…

Jan 24, 2026
Pawan Singh Video

Pawan Singh Video: पवन सिंह और नीलम सिंह की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में, वीडियो ने मचाया तहलका

Pawan Singh Video Song: पवन सिंह और नीलम सिंह की जोड़ी एक बार फिर चर्चा…

Jan 21, 2026
Nirahua Viral Story

Dinesh Lal Yadav Nirahua Viral Story: स्टेज पर कॉलर पकड़ने वाले फैन को निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब

Dinesh Lal Yadav Nirahua Viral Story: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर और सिंगर दिनेश लाल…

Aug 9, 2025

अपनी फैमिली से गोविंदा ने किया रिक्वेस्ट

अभिनेता गोविंदा ने अपने परिवार वालों से रिक्वेस्ट करते हुए किसी भी प्रकार की बयानबाजी करने से मना किया है। उन्होंने कहा कि मैं गुजारिश करता हूं कि मेरी जिंदगी में ऐसे हालात न बनाओ जो मुझे दबाव में डाल दे। खास करके अपनी फैमिली से।

गोविंदा ने यह भी कहा कि कर्म फैसला करेगा कि कौन सही है और कौन गलत। जब वह आउटसाइडर थे, तब फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की और तीन फिल्में अनाउंस करने पर लोगों की भौहें तन गई। जब मैंने फिल्मों में काम शुरू किया और तीन फिल्में अनाउंस की तो लोग कहते थे कि मेरे बाप की तौबा, इसने हिम्मत कैसे की फिल्में अनाउंस करने की।

अब जब मैं शिवसेना ज्वाइन करके प्रचारक बना हूं, तभी से यह शुरू हो गया है। मैं 19-20 साल बिना काम के घर पर बैठा रहा। इतना लंबा समय पूरी जिंदगी लोगों के लिए काम किया है। ऐसा करना ठीक नहीं। कम से कम अपने कर्म भी देख लो।

बता दें कि हाल के दिनों में गोविंदा और उनकी पत्नी के बीच विवादों की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं। रुक-रुक कर ऐसी खबरें चलती रहती हैं कि गोविंदा का उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ तलाक होने वाला है। हालांकि इस पर गोविंदा की तरफ से सिर्फ जवाब आया है। उन्होंने अपनी शादी पर कोई बात नहीं की।

JoinJoinJoinJoin