अगर आप घर पर करते हैं यह कार्य, तो जान लें इसका परिणाम

Share This Post!

हम लोग अपने घरों में कई बार ऐसे काम करते हैं जिन्हें हमें नहीं करना चाहिए। जैसे बिस्तर पर बैठकर खाना खाना, झाड़ू को पैर मारना, गंदे बर्तन किचन में रखना इत्यादि। ऐसा करने से जीवन में आर्थिक परेशांनियाँ आती है। आज हमलोग जानेंगे कि वह कौन सा काम है जिन्हें हमें भूलकर भी अपने घर में नहीं करना चाहिए।

हर इंसान अपने जीवन को सफल बनाने और अपने परिवार को खुश रखने का प्रयत्न करता है। कहते हैं कि जीवन में सफलता के लिए मेहनत और लगन की आवश्यकता होती है। लेकिन बहुत बार ऐसा होता है कि कड़ी मेहनत करने के बाद भी आपको सफलता प्राप्त नहीं होती है। इसका कारण आपके घर का वास्तु दोष (Vastu Dosh) भी हो सकता है।

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) का हमारी जिंदगी में काफी गहरा असर पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही वास्तु टिप्स के बारे में बताएंगे जिसको ध्यान देकर आप अपनी जिंदगी को सही बना सकते हैं। अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो आपके घर में धन-संपत्ति की हमेशा कमी रहेगी। लेकिन अगर आप नियमों का ध्यान रखेंगे तो घर का वास्तु दोष हमेशा के लिए दूर हो सकता है।

यह भी पढ़ें -   क्या नमक का दान होता है शुभ? जानिए नमक कब दान करना चाहिए?

बिस्तर पर बैठकर न खाए खाना

वास्तु शास्त्र के मुताबिक हमें कभी भी बिस्तर पर बैठ कर भोजन नहीं करना चाहिए। जो लोग अपने बिस्तर पर बैठकर भोजन करते हैं उन्हें  परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए बिस्तर पर भूलकर भी खाना नहीं खाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार बिस्तर पर भोजन करने से व्यक्ति को पूरी जिंदगी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही हमें किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त नहीं होती है। कोई भी कार्य करने में और उसमें सफलता प्राप्त करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन इसके बाद भी हमारे हाथ सफलता नहीं लगती।

किचन में ना छोड़े झूठा बर्तन

कुछ लोग अक्सर रात में भोजन करने के बाद किचन में झूठे बर्तन छोड़ देते हैं। वास्तु नियम के अनुसार यह आदत धन हानि का कारण बन सकती है। रसोई में झूठे बर्तनों को नहीं छोड़ना चाहिए। इसे मां अन्नपूर्णा का अपमान माना जाता है। साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा निकलती है।

यह भी पढ़ें -   Sapne me Naag Nagin Dekhna: सपने में नाग-नागिन देखने का असली मतलब

सूर्यास्त के बाद इन चीजों का ना करें दान

वास्तु नियमों के अनुसार सूर्यास्त के बाद किसी को भी दान में दही, दूध और नमक नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। इसके साथ ही आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

झाड़ू में पैर ना लगाएं

कई लोगों की आदत बहुत गंदी होती है। झाड़ू का प्रयोग हम लोग घर को साफ करने में करते हैं। झाड़ू को हमेशा हाथ से ही उठाना चाहिए और सही जगह पर रखना चाहिए। झाड़ू को कभी भी पैर से टच नहीं करना चाहिए। झाडू में पैर लगना माँ लक्ष्मी का अपमान माना जाता है। घर में यदि झाड़ू रखा हुआ है तो भूलकर भी उसे पैर से नहीं हटाना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी आप से नाराज हो सकती है और घर में आर्थिक परेशानियों का जन्म हो जाता है।

यह भी पढ़ें -   Sapne Me Pani Dekhna: जानें सपने में पानी देखने का क्या मतलब होता है?

चूल्हे में पैर ना लगाएं

चूल्हा घर का वह जगह होता है जहां पर हम खाना बनाते हैं। आग सबसे पवित्र माना जाता है। अग्नि का प्रयोग हमारे घरों में तथा पूजा-पाठ और अन्य कार्यों में किया जाता है। इसलिए अग्नि देव को कभी भी पैर से टच नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अग्नि देव का अपमान माना जाता है। चूल्हे को घर की लक्ष्मी माना जाता है। इसलिए चूल्हा में पैर लगाने से अग्निदेव के साथ साथ माता लक्ष्मी का भी अपमान होता है। ऐसा करने से आपके घर में धन हानि होता है और आर्थिक परेशानियों का जन्म हो जाता है। यदि आपसे गलती से चूल्हे में पैर लग गया है तो तुरंत ही क्षमा मांगे।


Share This Post!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *