सपने में काली बिल्ली दिखे तो समझ जाइए कि आपसे साथ होने वाली है यह घटना

सपने में काली बिल्ली देखने का मतलब

Swapna Shastra: सपने में काली बिल्ली देखना कई प्रकार के संकेत देते हैं। सपने में जो भी चीज देखते हैं उसके पीछे महत्वपूर्ण संकेत छिपा होता है। सपने के शुभ और अशुभ दोनों संकेत होते हैं। सपना अक्सर हमलोग सुबह के समय देखते हैं। सपनों का मतलब सपना देखने की स्थिति और समय पर निर्भर करता है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि सपने में बिल्ली दिखाई दे तो उसका फल शुभ होगा या अशुभ, यह इस बात पर निर्भर करता है कि बिल्ली किस रंग की दिखाई दी है। यदि किसी व्यक्ति को सपने में काली बिल्ली दिखाई देती है तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। आइए जानते हैं कि सपने में काली बिल्ली देखने का क्या मतलब होता है?

यदि आपको स्वप्न में काली बिल्ली दिखाई देती है तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपको आने वाले समय में धनलाभ हो सकता है। वहीं यदि कोई काली बिल्ली आपके ऊपर हमला करते हुए दिखाई देती है तो यह सपना किसी अनहोनी होने का संकेत देती है। आपके ऊपर भविष्य में कोई संकट आ सकता है।

यदि बार-बार आपके सपने में काली बिल्ली दिखाई दे रही है तो यह संकेत होता है कि आपके परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है। आपके घर में या आपके साथ धनहानि के योग बन रहे हैं।

यदि आपके साथ ऐसा अक्सर हो रहा है तो आपको शिवलिंग पर जल से अभिषेक करना चाहिए। अभिषेक करते समय ओम् नम: शिवाय का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से इस सपने अशुभ फल खत्म हो जाएगा और शुभ फल की प्राप्ति होगी। जीवन में जो परेशानियां चल रही थी, वह खत्म हो जाएगी।

सपने में सफेद बिल्ली देखना

Latest Posts

शनिवार शनि उपाय

शनिवार को करें दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ, अटके काम खुलेंगे और मन की बेचैनी होगी दूर

कई बार ऐसा होता है कि मेहनत पूरी करने के बाद भी नतीजा नहीं मिलता।…

Jan 30, 2026
सपने में काला कुत्ता देखना

Sapne me Kala Kutta Dekhna: सपने में काला कुत्ता इस तरह दिखे तो होता है शुभ

Sapne me Black Dog Dekhna: सपने में काला कुत्ता देखना कई बार लोगों के लिए…

Aug 3, 2025
Raksha Bandhan Date and Time 2025

Raksha Bandhan Kab Hai? Date and Time 2025: जानिए शुभ मुहूर्त और सही तिथि

Raksha Bandhan Date and Time 2025: रक्षाबंधन कब मनाया जाएगा? साल 2025 में रक्षाबंधन का…

Aug 1, 2025

सपने शास्त्र के अनुसार, सपने में सफेद बिल्ली देखना आने वाले समय में झगड़े होने का संकेत देता है। यदि आपने सपने में सफेद बिल्ली को देखा है तो आप को सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह सपना धन हानि का संकेत देता है। सपने में सफेद बिल्ली को देखने का मतलब होता है कि आपका किसी के साथ लड़ाई हो सकता है।

यह भी पढ़ें…

डिस्क्लेमर- यह जानकारी धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं पर आधारित है। न्यूज़ लाइव मीडिया इसकी पुष्टि नहीं करता है।

JoinJoinJoinJoin