सपने में हाथी देखना (Elephant in Dream), जानें यह सपना शुभ है या अशुभ?

सपने में हाथी देखना

Elephant in Dream: सपने में हाथी देखना अच्छा माना जाता है। हाथी को गजराज के नाम से भी जाना जाता है। हाथी एक शांत जानवर है। सपने में हाथी देखना बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। हाथी को बुद्धिमता का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसे कई सपनों का मतलब अलग-अलग होता है।

सपने में काला हाथी देखना

स्वप्न में यदि आपको काला हाथी दिखाई देता है तो यह अशुभ माना जाता है। ऐसा सपना इस बात का संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको किसी बड़ी बाधा का सामना करना पड़ेगा। 

सपने में पागल हाथी

सपने में यदि आपको पागल हाथी दिखाई देता है तो यह सपना भी अच्छा नहीं माना जाता है। पागल हाथी को सपने में देखना इस बात का संकेत होता है कि आपके ऊपर अचानक मुसीबतों का तूफान आ सकता है। ऐसे सपने दिखने पर आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

सपने में सफेद हाथी देखना

यदि आपको सपने में सफेद हाथी दिखाई देता है तो यह शुभ माना जाता है। सफेद हाथियों का झुंड दिखाई देना तो अत्यंत ही शुभ माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आपको जीवन में बहुत सारी खुशियां मिलने वाली है। सपने में सफेद हाथी का बच्चा दिखाई देना भी शुभ होता है। इसका अर्थ होता है कि आपको जीवन में सुख और शांति की प्राप्ति होने वाली है। 

चलता हुआ हाथी देखना

यदि आपको स्वप्न में चलता हुआ हाथी दिखाई  देना इस बात का संकेत होता है कि आप अपनी समस्याओं को खुद ही हल कर सकते हैं। इसलिए ऐसे सपने आने पर आपको निश्चिंत रहना चाहिए। भगवान गणेश आपकी मदद करेंगे।

हाथी के बच्चे देखना

सपनों में यदि आपको हाथी का बच्चा दौड़ता हुआ और खेलता हुआ दिखाई देता है तो यह सपना बहुत ही अच्छा माना जाता है। इस सपने का मतलब होता है कि आपके जीवन में खुशहाली और शुभ समाचार प्राप्त होने वाला है।

हाथी पर बैठे भगवान देखना

यदि आपको सपने में हाथी पर बैठे हुए भगवान दिखाई देते हैं तो यह सपना भी आपके लिए अच्छा होता है। इस प्रकार के सपने देखने का मतलब होता है कि आपके जीवन में बहुत जल्द कोई बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल होने वाली है।

सपने में पत्थर का हाथी देखना

यदि आप सपने में पत्थर का हाथी देखते हैं तो यह सपना भी एक शुभ संकेत माना जाता है। इस प्रकार के सपने इस बात का संकेत करते हैं कि जो लोग आपको परेशान कर रहे थे, आपके दुश्मन बने हुए थे, उन लोगों का घमंड टूट जाएगा और वह लोग आपको परेशान करना बंद कर देंगे।

सोने का हाथी देखना

यदि आपको सपने में सोने का हाथी दिखाई देता है तो इसका मतलब होता है कि आप जिन चीजों के लिए स्ट्रगल कर रहे थे वह स्ट्रगल अब आपका खत्म होने वाला है और आपके सौभाग्य में वृद्धि होने वाली है।

Latest Posts

सपने में काला कुत्ता देखना

Sapne me Kala Kutta Dekhna: सपने में काला कुत्ता इस तरह दिखे तो होता है शुभ

Sapne me Black Dog Dekhna: सपने में काला कुत्ता देखना कई बार लोगों के लिए…

Aug 3, 2025
Raksha Bandhan Date and Time 2025

Raksha Bandhan Kab Hai? Date and Time 2025: जानिए शुभ मुहूर्त और सही तिथि

Raksha Bandhan Date and Time 2025: रक्षाबंधन कब मनाया जाएगा? साल 2025 में रक्षाबंधन का…

Aug 1, 2025
Sapne me Monkey Dekhna

Sapne me Monkey Dekhna: सपने में बंदर देखना शुभ होता है या अशुभ

Sapne me Monkey Dekhna: सपने में बंदर देखना शुभ होता या अशुभ। इस बात को…

Jul 11, 2024

बारिश और हाथी देखना

यदि आप सपने में बारिश के साथ-साथ हाथी भी देखते हैं तो यह सपना भी आपके लिए बहुत ही अच्छा होता है। इस प्रकार का सपना देखने का मतलब होता है कि आपके जीवन में बारिश की तरह धन की वर्षा होने वाली है।

हाथी को अंडा खिलाते हुए देखना

कई लोग सपने में हाथी को अंडा खिलाते हुए देखते हैं। बता दें कि हाथी एक शाकाहारी जानवर है। यदि आप हाथी को अंडा खिलाते हुए देखते हैं तो यह सपना अच्छा नहीं होता है। इस प्रकार के सपने संकेत होते हैं कि आपके जीवन में कुछ ऐसा होने वाला है जो आपके लिए अच्छा नहीं होगा।

सपने में एरावत हाथी देखना

समुद्र मंथन के दौरान रावत हाथी का प्रादुर्भाव हुआ था। मंथन के दौरान 14 रत्नों में से एक रत्न ऐरावत हाथी भी था। यदि आपको सपने में एरावत हाथी दिखाई देता है तो यह सपना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। ऐसा सपना संकेत करता है कि आपको आपके जीवन में मान-सम्मान बहुत मिलने वाला है।

समाज में, देश में तथा आप जहां भी रहेंगे वहां पर चारों दिशाओं से आपको सम्मान प्राप्त होगा। एरावत हाथी को सपने में देखना इस बात का संकेत होता है कि आपके यश में वृद्धि होगी। आपको राज्य सरकार या केंद्र सरकार या फिर किसी देश की सरकार से सम्मान प्राप्त हो सकता है ।

पेंगशुई और हाथी देखना

फेंगशुई के अनुसार, यदि आप सपने में हाथी देखते हैं तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपका जीवन दीर्घायु होने वाला है और आपको संतान प्राप्ति भी होगी। इसके अलावा आपका सौभाग्य प्रबल होगा तथा जीवन में सफलता और प्रतिष्ठा हासिल होगी।

वास्तु और हाथी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में ठोस चांदी की हाथी की मूर्ति रखने से घर में हमेशा सुख शांति बनी रहती है। इस प्रकार के घरों में हमेशा ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। इससे भगवान गणपति और महालक्ष्मी दोनों का ही आशीर्वाद घर पर बना रहता है।

गर्भवती स्त्री के सपने में हाथी

यदि किसी गर्भवती स्त्री के सपने में हाथी दिखाई देता है तो यह सपना उस गर्भवती स्त्री के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह सपना इस बात का संकेत होता है कि स्त्री के गर्भ से भाग्यशाली संतान का जन्म होने वाला है।

यह भी पढ़ें…

नोट – यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसपर न्यूज़ लाइव मीडिया दवा नहीं करता।

JoinJoinJoinJoin