शनिवार के दिन लोहा खरीदना चाहिए या नहीं, जानें दान करना शुभ होता है या अशुभ

शनिवार को लोहा खरीदना – शनिवार का दिन (Saturday) भगवान शनिदेव का माना जाता है। शनिवार के दिन कोई भी गलत काम करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं और आपके कर्मों के हिसाब से उसका फल मिलता है। शनिवार को लोहा खरीदना (Iron Buy on Saturday) शुभ माना जाता है या अशुभ माना जाता है, आज इसके बारे में जानेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सनातन धर्म में ऐसी मान्यता है कि यदि शनिदेव आपसे प्रसन्न है तो आपके जीवन में सुख और समृद्धि मिलती है। लेकिन यदि शनिदेव नाराज हैं तो आपको कष्ट भोगना पड़ सकता है।

शनिदेव के नाराज होने से जीवन का विकास और घर परिवार की खुशियां नष्ट हो जाती है। ऐसे में शनिदेव को खुश रखने और जीवन को बेहतर बनाने के लिए हमें कुछ कार्यों को शनिवार के दिन नहीं करना चाहिए। कई लोगों को यह भ्रम रहता है कि शनिवार को लोहा खरीदना शुभ होता है। लेकिन बता दें कि शनिवार को लोहा खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। लेकिन यदि आप इस दिन लोहा दान करते हैं तो यह शुभ होता है।

शनिवार को लोहा खरीदने से क्या होता है

शनिवार के दिन लोहा खरीदना या लोहे से बनी हुई कोई भी वस्तु खरीदना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि आपके घर में वाद विवाद और कलह की समस्या उत्पन्न होती है। लोहा को भगवान शनिदेव का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में लोग सोचते हैं कि यदि शनिवार के दिन लोहा खरीदेंगे तो यह शुभ होगा। लेकिन ऐसा नहीं होता है, यदि आप शनिवार को लोहा खरीदते हैं तो यह आपके जीवन में परेशानियां उत्पन्न करता है। इससे आपके रिश्तो में कड़वाहट आती है और अपने सगे संबंधियों से रिश्ते खराब हो जाते हैं।

लोहे की तरह काला कौवा, काला कुत्ता और काले रंग की कोई भी वस्तु शनि के प्रतीक माने जाते हैं। शनिवार के दिन काले कौवे को भोजन देने से शनिदेव प्रसन्न रहते हैं। नित्य शनिवार को कौवे को भोजन देने से आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है। इससे जीवन में परेशानियां कम होती है और कार्य एवं व्यापार आदि में सफलता प्राप्त होती है। यदि आपका व्यापार सही से नहीं चल रहा है तो आपको शनिवार का उपाय करना चाहिए।

शनिवार को लोहा दान करने से क्या होता है

भले ही शनिवार के दिन लोहा खरीदना शुभ होता है लेकिन इस दिन लोहे से बनी वस्तुएं और लोहा दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन लोहा दान करने से शनिदेव की कृपा दृष्टि व्यक्ति पर हमेशा बनी रहती है। इससे जीवन में परेशानियों का नाश होता है और नौकरी व्यापार आदि में सफलता प्राप्त होती है।

शनिवार के दिन किन-किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए

1. शनिवार के दिन कभी भी नमक नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन नमक खरीदने से घर में दरिद्रता आती है।

Latest Posts

सपने में हाथी देखना

सपने में हाथी देखना (Elephant in Dream), जानें यह सपना शुभ है या अशुभ?

Elephant in Dream: सपने में हाथी देखना अच्छा माना जाता है। हाथी को गजराज के…

Jul 11, 2024
Sapne me Monkey Dekhna

Sapne me Monkey Dekhna: सपने में बंदर देखना शुभ होता है या अशुभ

Sapne me Monkey Dekhna: सपने में बंदर देखना शुभ होता या अशुभ। इस बात को…

Jul 11, 2024
सपने में काला कुत्ता देखना

सपने में काला कुत्ता देखना देता है ऐसा संकेत, क्या आपको भी दिखा है काला कुत्ता?

Sapne me Black Dog Dekhna: सपने में काला कुत्ता को देखना (Sapne me Kala Kutta…

Feb 25, 2024

2. शनिवार के दिन सरसों का तेल भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन तेल खरीदने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं और हमें अपने जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ता है।

3. शनिवार के दिन कैंची नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से दोस्तों के साथ और घर परिवार में लड़ाई होती है। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा दृष्टि आप के ऊपर से खत्म हो जाती है।

4. शनिवार के दिन भूलकर भी झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में पैसों की तंगी शुरू हो जाती है और आपको गरीबी घेर लेती है। आर्थिक तंगी से घर परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मनमुटाव बढ़ता है।

5. काले रंग की वस्तुओं को शनिदेव से संबंधित माना जाता है लेकिन शनिवार के दिन काला जूता नहीं खरीदना चाहिए। इसके अलावा इस दिन काला जूता पहनना भी नहीं चाहिए। शनिवार के दिन काला जूता पहनने वाले व्यक्ति को प्रत्येक कार्य में असफलता हाथ लगती है।

Join WhatsAppJoinJoin TelegramJoin