सूर्यदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए रविवार के दिन कुछ खास कार्यों को नहीं करना चाहिए। हिंदू धर्म में रविवार के दिन को सूर्यदेव का माना जाता है। रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा करने का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा करने से शरीर पर तेज आता है और समाज में प्रसिद्धि बढ़ती है। रविवार के दिन लोग विभिन्न तरीकों से सूर्य देव की उपासना करते हैं।
सूर्यदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन कोई सुबह स्नान आदि के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाता है तो कोई व्रत रखता है। कई लोग अपनी कुंडली में सूर्य ग्रह को ताकतवर बनाने के लिए अनुष्ठान भी करवाते हैं। किसी व्यक्ति की कुंडली में मजबूत सूर्य उसे हर प्रकार की परेशानियों से उबार ले जाता है।
सूर्यदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए रविवार के दिन कुछ ऐसे भी कार्य हैं जिन्हें नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि रविवार के दिन इन कार्यों को करने से भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि रविवार के दिन कौन-कौन से कार्य नहीं करनी चाहिए? पढ़ें- दीपक में फूल बनना, जानें क्या होते हैं संकेत? क्यों बनता है दीपक में फूल?
1. पश्चिम दिशा की यात्रा है वर्जित
रविवार के दिन किस दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए? रविवार के दिन पश्चिम और वायव्य दिशा की ओर यात्रा करना वर्जित होता है। शास्त्रों के मुताबिक, रविवार के दिन पश्चिम में दिशा शूल रहता है। यदि किसी कारणवश इन दिशाओं में यात्रा करना जरूरी हो तो रविवार को दलिया, पान या घी खाकर घर से बाहर निकलना चाहिए। इसके अलावा पहले 5 कदम पीछे चलकर इस दिशा में रविवार को यात्रा करनी चाहिए।
2. रविवार के दिन तांबा नहीं बेचें
तांबा को सूर्य से संबंधित धातु माना जाता है। रविवार के दिन तांबे को बेचने से बचना चाहिए। रविवार के दिन तांबा बेचने से सूर्य ग्रह कुंडली में कमजोर हो जाता है। सूर्य ग्रह के कमजोर होने से कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
3. काला कपड़ा पहनने से बचना चाहिए
रविवार के दिन काला रंग या काला कपड़ा नहीं पहनना चाहिए। इस दिन नीला, काला, कत्थई और ग्रे कलर के कपड़े पहने से मना किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि रविवार को इस कर के कपड़े पहनना और शुभ होता है।
4. रविवार के दिन नमक नहीं खाना चाहिए
Latest Posts

Sapne me Kala Kutta Dekhna: सपने में काला कुत्ता इस तरह दिखे तो होता है शुभ
Sapne me Black Dog Dekhna: सपने में काला कुत्ता देखना कई बार लोगों के लिए…

Raksha Bandhan Kab Hai? Date and Time 2025: जानिए शुभ मुहूर्त और सही तिथि
Raksha Bandhan Date and Time 2025: रक्षाबंधन कब मनाया जाएगा? साल 2025 में रक्षाबंधन का…

सपने में हाथी देखना (Elephant in Dream), जानें यह सपना शुभ है या अशुभ?
Elephant in Dream: सपने में हाथी देखना अच्छा माना जाता है। हाथी को गजराज के…
ऐसा माना जाता है कि रविवार के दिन नमक नहीं खाना चाहिए। इस दिन नमक खाने से आपके कार्यों में बाधा आती है और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। रविवार के दिन सूर्यास्त के बाद नमक का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
5. मांस-मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए
रविवार के दिन मांस-मदिरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इसलिए ऐसा करना अशुभ माना गया है। यदि आप रविवार के दिन मांस आदि का सेवन करते हैं तो आपको जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए मांस मदिरा का सेवन करने से सूर्य देव नाराज हो सकते हैं।
6. रविवार को बाल नहीं कटवाना चाहिए
रविवार के दिन बाल काटने से भी बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन बाल काटने से हमारे अंदर सूर्य का प्रभाव कम हो जाता है। ऐसा होने से शरीर पर तेज कम हो जाता है और जीवन में भी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समाज में व्यक्ति की प्रतिष्ठा कम हो जाती है।
7. तेल मालिश करने से बचना चाहिए
रविवार के दिन तेल से मालिश नहीं करना चाहिए। तेल को शनिदेव से संबंधित माना जाता है। इसलिए रविवार के दिन शनि से संबंधित पदार्थों का सेवन भी करना वर्जित है। इस दिन तेल से मालिश करने पर सूर्यदेव कुपित हो जाते हैं।