गुरुवार को बाल कटवाना, पोछा लगाना जैसे इन कामों से हो जाएंगे कंगाल, आज ही बंद कर दें

गुरुवार को बाल कटवाना चाहिए या नहीं

गुरुवार को बाल कटवाना, घर में पोछा लगाना जैसे कार्यों को करने से विकट स्थितियों का सामना करना पड़ता है। गुरुवार के दिन पूजा-पाठ के लिए कई प्रकार के नियम शास्त्रों में बताए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन कुछ खास कार्यों को करने के लिए मना किया गया है। यदि कोई व्यक्ति गुरुवार के दिन इन कार्यों को करता है तो उनके जीवन में आर्थिक तंगी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

बृहस्पतिवार के दिन वर्जित कार्यों को करने से भगवान विष्णु और बृहस्पति देव नाराज हो जाते हैं और घर पर दरिद्रता छा जाती है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी चीजें हैं जिन्हें गुरुवार को करना वर्जित माना गया है। बाल धोने और बाल कटवाने से लेकर कई प्रकार के ऐसे कार्य हैं जिन्हें गुरुवार के दिन नहीं करना चाहिए।

गुरुवार के दिन इस प्रकार के कार्यों को करने से माना जाता है क्योंकि कुंडली में बृहस्पति ग्रह की स्थिति कमजोर हो जाती है और धीरे-धीरे व्यक्ति गरीबी की तरफ खींचता चला जाता है। इससे उसके घर में दरिद्रता की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। आइए जानते हैं गुरुवार के दिन कौन-कौन से काम नहीं करना चाहिए?

गुरुवार के दिन ना करें या काम

केले का सेवन ना करें

यदि आप गुरुवार का व्रत करते हैं या गुरुवार के दिन पूजा किया है तो इस दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है। यदि आप गुरुवार के दिन केले का सेवन करते हैं तो आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आप गुरुवार के दिन गरीब तथा जरूरतमंद लोगों के बीच केले का दान कर सकते हैं।

गुरुवार के दिन बाल धोना

गुरुवार के दिन कभी भी साबुन या शैंपू से बाल नहीं धोना चाहिए। खासकर स्त्रियों को इस दिन बाल धोने से मना किया जाता है। गुरुवार के दिन साबुन लगाकर स्नान भी नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस तरह का कार्य करने से सुख-सौभाग्य और समृद्धि में कमी आती है।

गुरुवार को बाल कटवाना

गुरुवार के दिन बाल धोने के साथ-साथ बाल कटवाना भी नुकसानदायक हो सकता है। गुरुवार के दिन में बाल और नाखून कटवाने से गुरु ग्रह पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसा करने से कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर होती है और व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Latest Posts

शनिवार शनि उपाय

शनिवार को करें दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ, अटके काम खुलेंगे और मन की बेचैनी होगी दूर

कई बार ऐसा होता है कि मेहनत पूरी करने के बाद भी नतीजा नहीं मिलता।…

Jan 30, 2026
सपने में काला कुत्ता देखना

Sapne me Kala Kutta Dekhna: सपने में काला कुत्ता इस तरह दिखे तो होता है शुभ

Sapne me Black Dog Dekhna: सपने में काला कुत्ता देखना कई बार लोगों के लिए…

Aug 3, 2025
Raksha Bandhan Date and Time 2025

Raksha Bandhan Kab Hai? Date and Time 2025: जानिए शुभ मुहूर्त और सही तिथि

Raksha Bandhan Date and Time 2025: रक्षाबंधन कब मनाया जाएगा? साल 2025 में रक्षाबंधन का…

Aug 1, 2025

घर में पोछा नहीं लगाना चाहिए

गुरुवार के दिन घर में पोछा नहीं लगाना चाहिए। इसके साथ-साथ गुरुवार के दिन घर के जाले को भी नहीं हटाना चाहिए और कबाड़ का सामान भी नहीं बेचना चाहिए। ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि का नाश हो जाता है और घर पर दरिद्रता छा जाती है।

पैसे के लेन-देन से बचें

गुरुवार के दिन पैसे से जुड़ा कोई लेन-देन भी नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन कर्ज लेने से कर्ज का बोझ बढ़ने लगता है। इसके अलावा यह भी कोशिश करना चाहिए कि गुरुवार के दिन किसी भी व्यक्ति को उधारी या कर्ज नहीं देना चाहिए। गुरुवार के दिन कर्ज देने से उस कर्ज की वापसी की संभावनाएं बहुत ही कम होती है।

Sapne me Chandi Dekhna: सपने में चांदी देखने का क्या मतलब होता है?

सपने में सूरज देखना: सपने में सूर्य देखना देता है जीवन में ऐसा संकेत, जानें

Sapne me Bagh Dekhna: सपने में बाघ देखना शुभ या अशुभ?

JoinJoinJoinJoin