कौवा को रोटी खिलाने के फायदे – जानिए क्यों कौवा को रोज खिलाना चाहिए रोटी?

कौवा को रोटी खिलाने के फायदे

कई लोग कौवा को रोटी खिलाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कौवा को रोटी खिलाने के क्या फायदे होते हैं? कौवा को रोटी क्यों खिलाई जाती है? कौवा को या काला कौवा को भोजन देने से क्या लाभ मिलता है? आइए इस संबंध में आज हमलोग जानेंगे। 

कौवा को रोटी खिलाने के फायदे

कौवा को रोटी खिलाने से शत्रु का नाश होता है। शनिवार के दिन काला कौवा को भोजन देने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। रोटी पर शत्रु का नाम लिखकर उसे 21 दिनों तक कौवे को देने से धीरे-धीरे शत्रु अपने आप शांत हो जाता है।

तेल लगाकर रोटी खिलाने के फायदे

कौवा को तेल लगाकर रोटी खिलाने से मन में कुछ बुरा घटित होने का विचार खत्म हो जाता है। जो व्यक्ति रोजाना कौवा को रोटी खिलाता है, उसके साथ कभी कोई अनिष्ट नहीं होता है। 

पितृदोष होता है दूर

कौवा को रोटी खिलाने से पितृदोष खत्म होता है। कई बार मृत्यु के पश्चात हमारे परिवार का कोई सदस्य नीच योनी में चला जाता है। ऐसे में कौवा को श्राद्ध पक्ष में रोटी खिलाने से पूर्वजों की तृप्ति मिलती है और उनका कष्ट कम हो जाता है। 

पुण्य फल की होती है प्राप्ति

यदि आपके घर के ऊपर कौवा रोजाना बोलता है तो उसे रोटी खिलाएं। माना जाता है कि इससे आपका घर शुद्ध हो जाता है। यदि आप रोज कौवा को रोटी खिलाते हैं तो आपको पुण्य फल की प्राप्ति होती है। 

यमराज होते हैं प्रसन्न

कौवा का यमराज का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि कौवा को रोजाना रोटी देने से यमराज प्रसन्न होते हैं और असमय मृत्यु का डर खत्म होता है। यदि कौवा किसी जीवित इंसान के आसपास मंडराता है तो यह संकेत होता है कि उस इंसान की जल्द ही मौत होने वाली है।

Latest Posts

शनिवार शनि उपाय

शनिवार को करें दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ, अटके काम खुलेंगे और मन की बेचैनी होगी दूर

कई बार ऐसा होता है कि मेहनत पूरी करने के बाद भी नतीजा नहीं मिलता।…

Jan 30, 2026
सपने में काला कुत्ता देखना

Sapne me Kala Kutta Dekhna: सपने में काला कुत्ता इस तरह दिखे तो होता है शुभ

Sapne me Black Dog Dekhna: सपने में काला कुत्ता देखना कई बार लोगों के लिए…

Aug 3, 2025
Raksha Bandhan Date and Time 2025

Raksha Bandhan Kab Hai? Date and Time 2025: जानिए शुभ मुहूर्त और सही तिथि

Raksha Bandhan Date and Time 2025: रक्षाबंधन कब मनाया जाएगा? साल 2025 में रक्षाबंधन का…

Aug 1, 2025

शनिदोष और साढ़ेसाती होती है कम

रोज कौवे को रोटी देने से जातक की कुंडली के अंदर शनिदोष और शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है। प्रत्येक दिन काला कौवा को रोटी खिलाने से जीवन में बहुत लाभ मिलते हैं। शनिवार को काला कौवा को रोटी खिलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और जीवन के कष्ट दूर होते हैं।

आर्थिक नुकसान होता है कम

यदि आपको बिजनस है और आपको आर्थिक नुकसान हो रहा है तो कौवा को रोजना रोटी दें। ऐसा माना जाता है कि कौवा को रोटी खिलाने से आर्थिक नुकसान कम होता है। बिजनस में नुकसान धीरे-धीरे कम होने लगता है। हिंदू धर्म में जानवरों और पशु-पक्षियों को भोजन देना पुण्य का कार्य माना गया है। 

कालसर्प दोष होता है दूर

किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष तब लगता है जब राहु और केतु के बीच सभी ग्रह आ जाते हैं। काला कौवा को रोटी खिलाने से कालसर्प दोष भी कम होता है। कालसर्प दोष से प्रभावित व्यक्ति या तो राजा की जिंदगी जीता है या फिर वह दर-दर भटकता है।

संतान सुख होता है प्राप्त

कौवा को रोज भोजन देने से दांपत्य जीवन में संतान सुख की प्राप्ति होती है। रोज रोटी को पानी में भिंगोकर कौवा को खिलाने से दंपत्ति को संतान सुख प्राप्त होता है। शनिदेव की कृपा से दंपत्ति जीवन में सभी सुखों को भोगता है।

JoinJoinJoinJoin