दही खाने के फायदे – भोजन को बनाए स्वादिष्ट और पौष्टिक

दही खाने के फायदे – भारत में खाने की थाली में दही का स्थान भी महत्वपूर्ण है। थाली में दही आपके खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ पौष्टिक भी बनाता है। इसके साथ-साथ दही खाने से पेट से संबंधित परेशानियाँ भी कम परेशान करती है। दही में कई तत्व मौजूद होते हैं जो आपके शरीर को कई तरीकों से फायदे पहुंचाता है। दूध खाने के फायदे तो आप जानते हैं लेकिन दही खाने के फायदे भी कम नहीं है।

हाल ही हुई एक स्टडी के अनुसार, दही कैल्शियम से भरपूर होता है। कैल्शियम आपके दांत और शरीर की हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। कैल्शियम की प्रयाप्त आपूर्ती से आपकी हड्डियाँ और मांसपेशियां मजबूत होती है। दांत को भी कैल्शियम की आवश्यकता पड़ती है।

दही में कैल्शियम के साथ-साथ कई अन्य विटामिन और दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के जरूरी अवयव होते हैं। दही खाना स्वास्थ्य के बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं दही के फायदे –

दही के फायदे ( Benefits of eating yogurt )

1. दही दांतों के लिए फायदेमंद होता है। दही में कैल्शियम और फॉस्फोरस की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। ऑस्ट‍ियोपोरोसिस और गठिया से पीड़ित व्यक्ति को दही खाने से राहत मिलती है।

2. दही का सेवन वजन घटाने में मददगार है। दही में अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। कैल्शियम हमारे शरीर को फूलने से रोकता है और शरीर का वजन भी नहीं बढ़ने देता है।

Latest Posts

दूध में पानी मिलाकर पीने के फायदे

दूध में पानी मिलाकर पीने के फायदे, जानिए क्या पानी मिलाकर दूध पीना चाहिए?

दूध में पानी मिलाकर पीने के फायदे को लेकर लोगों को मन में सवाल रहता…

May 31, 2025
दूध के फायदे

खाली पेट दूध पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं? जानिए दूध के बड़े फायदे

खाली पेट दूध पीने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। वैसे दूध…

Jul 11, 2024
दही का सेवन कब करना चाहिए?

दही का सेवन कब और किस महीने में करना चाहिए?

दही का सेवन कब करना चाहिए? दही खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। दही…

Aug 17, 2023

3. दही खाने से तनाव की समस्या होने पर राहत मिलती है। दही का सेवन करने से तनाव की शिकायत बहुत ही कम होती है।

4. दही शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। यदि आप हमेशा थका-थका महसूस करते हैं तो दही का सेवन करें। दही खाने से थकावट दूर होती है और शरीर को नई ऊर्जा मिलती है।

5. शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी दही बढ़ाने का काम करता है। दही खाने से इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया शरीर के इम्यून सिस्टम को ठीक करता है और हमारे शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाता है।

Join WhatsAppJoinJoin TelegramJoin