सपने में भगवान की मूर्ति देखना – Sapne me Bhagwan ki Murti Dekhna

Share This Post!

सपने में भगवान की मूर्ति देखना कैसा होता है? सपने में भगवान की मूर्ति क्यों दिखता है? सपने में भगवान को देखने के साथ-साथ कई बार हम सपने में भगवान की मूर्ति को भी देखते हैं। सपने में हमलोग जो भी देखते हैं तो उसका एक खास मतलब होता है।

सपने में भगवान की मूर्ति देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। सपने में वैसे तो हमलोग कुछ भी देख सकते हैं लेकिन ईश्वर या ईश्वर के किसी प्रतिरूप का दर्शन होना सौभाग्य की बात होती है। यदि आपको सपने में भगवान की मूर्ति दिखी है तो यह संकेत होता है कि जल्द ही आपकी मनोकामना पूरी होने वाली है।

यह भी पढ़ें -   सपने में बिल्ली का हमला करना होता है अनहोनी का संकेत, होता है ऐसा असर

इस सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि अगर कोई नया काम आप शुरू करते हैं तो उस काम में आपको सफलता अवश्य मिलेगी। यह सपना इस बात का भी संकेत देता है कि निकट भविष्य में आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है इसलिए सपने में भगवान के प्रतिरूप का दर्शन हुआ है।

भगवान की मूर्ति की पूजा करना

यदि आप सपने में खुद को भगवान की मूर्ति की पूजा करते हुए देखते हैं तो यह सपना भी अच्छा माना जाता है। यह सपना इस बात का संकेत करता है कि आपको जल्द ही कोई खुशखबरी मिलने वाली है। इसके अलावा यह सपना आपके अच्छे भाग्य का प्रतीक भी माना जाता है।

यह भी पढ़ें -   सपने में काली बिल्ली दिखे तो समझ जाइए कि आपसे साथ होने वाली है यह घटना

सपने में भगवान की मूर्ति खरीदना

सपने में भगवान की मूर्ति खरीदना इस बात का संकेत होता है कि आपको जीवन में चारों तरफ से सफलता हाथ लगने वाली है। इसके अलावा यह सपना यह भी संकेत करता है कि आप आने वाले समय में भक्ति की तरफ आकर्षित होंगे और आपका मन भगवान के पूजा पाठ में अधिक लगेगा।

सपने में भगवान की खंडित या टूटी मूर्ति देखना

यदि कोई व्यक्ति सपने में भगवान का खंडित मूर्ति या टूटी हुई मूर्ति को देखता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि जो भी काम वह व्यक्ति करने वाला है उसमें उसे रुकावट देखने को मिलेगी। सपने में भगवान की खंडित मूर्ति को देखना अच्छा नहीं माना जाता है। यह सपना भविष्य में होने वाली दिक्कतों और समस्याओं की तरफ इशारा करता है।

यह भी पढ़ें -   सपने में छिपकली देखना - क्या होता है इसका अर्थ? जानें संकेत

Share This Post!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *