शहद खाने के फायदे और नुकसान, शहद के साथ क्या नहीं खाना चाहिए

शहद खाने के फायदे

शहद के फायदे और नुकसान- अक्सर हमारे मन में सवाल आता है कि शहद के साथ हमें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। शहद खाने के फायदे भी हैं और नुकसान भी। लेकिन शहद किन परिस्थियों में फायदा पहुंचाता है और किन परिस्थितियों में नुकसान, आइए जानते हैं।

शहद स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। शरीर में शहद खाने से शरीर की कई बीमारियाँ ठीक हो जाती है। लेकिन शहद की तासीर गर्म होती है इसलिए शहद के साथ कई चीजों को खाने से मना किया जाता है। जानिए शहद खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर

शहद विटामिन्स और पोषक तत्वों का भंडार होता है। शहद में कई प्रकार के विटामिन्स और पोषक तत्वों का भंडार पाया जाता है। शहद में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, आयोडीन, फॉस्फोरस, आयरन, सोडियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कॉपर जैसे खनिज तत्व और पोषक तत्व पाए जाते हैं। शहद का सेवन शरीर के फायदेमंद होता है लेकिन कई चीजों के साथ शहद का सेवन नहीं करना चाहिए।

शहद का सेवन किन चीजों के साथ नहीं करना चाहिए

1. दूध और शहद का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। दूध शरीर के लिए अत्यंत फायदेमंद होता है, यह तो हम सभी जानते हैं। शहद एक एंटीऑक्सीटेंड की तरह शरीर में काम करता है। लेकिन दूध के साथ शहद की बराबर मात्रा में सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। दूध और शहद की बराबर मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। दोनों का यह संयोग जहर के समान होता है।

Latest Posts

दही का सेवन कब करना चाहिए?

Curd Benefits: दही का सेवन कब और किस महीने में करना चाहिए?

Curd Benefits: दही का सेवन कब करना चाहिए? दही खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता…

Aug 1, 2025
दूध के फायदे

खाली पेट दूध पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं? जानिए दूध के बड़े फायदे

खाली पेट दूध पीने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। वैसे दूध…

Aug 1, 2025
दूध में पानी मिलाकर पीने के फायदे

दूध में पानी मिलाकर पीने के फायदे, जानिए क्या पानी मिलाकर दूध पीना चाहिए?

दूध में पानी मिलाकर पीने के फायदे को लेकर लोगों को मन में सवाल रहता…

May 31, 2025

2. चाय के साथ शहद का सेवन नहीं करना चाहिए। चाय की तासीर भी गर्म होती है और शहद की तासीर भी गर्म होती है। चाय और शहद का एक साथ सेवन करने से शरीर का तापमान बहुत बढ़ जाता है और व्यक्ति को तनाव और घबराहट जैसी लक्षण दिखने लगते हैं।

3. घी के साथ शहद का सेवन – घी या मक्खन के साथ शहद का सेवन कभी भी नहीं करना चाहिए। घी के साथ शहद के सेवन से शहीर में जहर या विषाक्त पदार्थों की मात्रा में वृद्धि हो जाती है। ऐसी स्थिति में शरीर को शहद खाने के फायदे की जगह नुकसान होता है।

4. मूली के साथ शहद का सेवन – मूली के साथ शहद का सेवन नहीं करना चाहिए। मूली और शहद को एक साथ खाने से शरीर में टॉक्सिन जैसे हानिकारक तत्व का निर्माण होता है। यह तत्व शरीर के अलग-अलग हिस्सों को नुकसान पहुंचाता है। यदि मूली खाने के बाद शहद पीना हो तो दोनों के बीच में एक से डेढ़ घंटे का अंतर रखें।

5. गर्म पानी के साथ शहद का सेवन – कभी भी गर्म पानी के साथ शहद का सेवन नहीं करना चाहिए। कई बार लोग सलाह देते हैं कि गर्म पानी के साथ शहद के सेवन से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। लेकिन गर्म पानी के साथ शहद के सेवन से शरीर का तापमान बढ़ जाता है और व्यक्ति का पेट खराब हो सकता है।

JoinJoinJoinJoin