भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की पत्नी (Dinesh Lal Yadav Wife) को लेकर भोजपुरी दर्शकों में भ्रम है। भोजपुरी दर्शक दिनेश लाल यादव की पत्नी आम्रपाली दुबे को बताते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। दिनेश लाल यादव की पत्नी का नाम है मंशा देवी।
बता दें कि दिनेश लाल यादव की शादी फिल्मों में आने से पहले ही हो गई थी। आम्रपाली दुबे दिनेश लाल यादव के साथ भोजपुरी फिल्मों में काम करती हैं। दोनों के बीच इतनी बेहतरीन कैमिस्ट्री है कि आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) को ही लोग निरहुआ की पत्नी (Wife of nirahua) मानते हैं। ज्यादातर फिल्मों में आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की पत्नी का किरदार निभाया है।
एक इंटरव्यू में खुद आम्रपाली दुबे ने कहा है कि जैसा लोग सोचते हैं वैसा कुछ भी नहीं है। इस बात की जानकारी आम्रपाली दुबे की ऑफिसियल वेबसाइट के जरिए भी मिलती है जिसमें लिखा गया है कि आम्रपाली दुबे अभी शादी-शुदा नहीं हैं। आम्रपाली दुबे दिनेश लाल यादव को अपना अच्छा दोस्त मानती हैं। दोनों एक साथ फिल्में करते हैं। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव के साथ पहली फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी की थी। यह फिल्म सुपर डुपर हिट हुई थी। इसी फिल्म के बाद दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी चर्चित हो गई। इसके बाद दोनों ने एक के बाद एक कई फिल्में एक-दूसरे के साथ की।
Latest Posts

Bhojpuri News: निरहुआ की ससुराल में लगे आम्रपाली भौजी जिंदाबाद के नारे, वायरल हुआ मजेदार किस्सा
Bhojpuri News: दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों…

Pawan Singh Video: पवन सिंह और नीलम सिंह की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में, वीडियो ने मचाया तहलका
Pawan Singh Video Song: पवन सिंह और नीलम सिंह की जोड़ी एक बार फिर चर्चा…

गोविंदा की शादी टूटने के कगार पर? क्या कहा गोविंदा ने अपनी पत्नी के बारे में?
Govinda Mairrage Life: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की शादी टूटने के कगार पर है। सोशल मीडिया…
निरहुआ और आम्रपाली दुबे की ज्यादातर फिल्में हिट हुई हैं। दोनों की जोड़ी दर्शकों को इस कदर पसंद आई कि अब दर्शक किसी भी फिल्म में दिनेश लाल यादव के साथ आम्रपाली दुबे को ही देखना पसंद करते हैं।
हालांकि बाद में निरहुआ ने कुछ अन्य नई अभिनेत्रियों के साथ भी काम किया है, लेकिन फिर भी इन फिल्मों में भी आम्रपाली दुबे ही मुख्य किरदार में नजर आई हैं। हाल ही में दिनेश लाल यादव ने अभिनेत्री यामिनी सिंह (Yamini Singh) के साथ भी काम किया है। हालांकि इस फिल्म में भी आम्रपाली दुबे ही मुख्य किरदार में थीं। भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी काफी लोकप्रिय है।














