ऐश्वर्या राय की शादी कब हुई थी? जानिए ऐश्वर्या के पति और बच्चे के बारे में

ऐश्वर्या राय की शादी कब हुई थी?

ऐश्वर्या राय की शादी कब हुई थी? बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐश्वर्या का नाम सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है। ऐश्वर्या की शादी हो गई है यह तो सबको पता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या के पति कौन हैं? अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की शादी किस बॉलीवुड अभिनेता के साथ हुई है? आइए जानते हैं कि ऐश्वर्या राय की शादी कब हुई थी और उनके पति और बच्चों का क्या नाम है?

ऐश्वर्या राय की शादी कब हुई थी?

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी। ऐश्वर्या राय की शादी अभिषेक बच्चन से हुई है। ऐश्वर्या राय के पति का नाम अभिषेक राय बच्चन है। अभिषेक बच्चन खुद एक बॉलीवुड एक्टर हैं। महानायक अमिताभ बच्चन के पुत्र अभिषेक बच्चन भी फिल्मों में सक्रिय हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी को 16 साल पूरे हो चुके हैं।

ऐश्वर्या राय पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ
ऐश्वर्या राय पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ

ऐश्वर्या राय की बेटी का क्या नाम है?

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को एक बेटी भी है। बेटी का नाम अराध्या बच्चन है। ऐश्वर्या राय और अभिषेक राय की मुलाकात सबसे पहले 1997 में स्विटजरलैंड में हुई थी। यहां पर ऐश्वर्या राय फिल्म ‘और प्यार हो गया’ की शूटिंग करने आई थीं। यहीं पर दोनों पहली बार एक-दूसरे से मिले।

स्विटजरलैंड में ऐश्वर्या राय अभिनेता बॉबी देओल के साथ फिल्म और प्यार हो गया की शूटिंग कर रही थीं। बॉबी और अभिषेक एक अच्छे दोस्त हैं। जब बॉबी को पता चला कि अभिषेक भी स्विटजरलैंड में हैं तो उन्होंने पार्टी पर अभिषेक को बुलाया और यहीं पर ऐश्वर्या और अभिषेक की पहली मुलाकात हुई।

2005 में दोनों से बीच पहली बार प्यार परवान चढ़ा। साल 2005 में दोनों ने फिल्म बंटी और बबली में काम किया। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी थी। रानी मुखर्जी इस फिल्म में मुख्य किरदार में थी। फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे।

फिर बाद में अभिषेक ने ऐश्वर्या के साथ कई फिल्मों में काम किया। फिल्म उमराव जान, गुरू, धूम 2, जैसी कई फिल्मों में दोनों साथ दिखे। लगातार कई फिल्मों में काम करने के बाद दोनों एक-दूसरे के बहुत करीब आ गए और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

Latest Posts

Nirahua Viral Story

Dinesh Lal Yadav Nirahua Viral Story: स्टेज पर कॉलर पकड़ने वाले फैन को निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब

Dinesh Lal Yadav Nirahua Viral Story: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर और सिंगर दिनेश लाल…

Aug 9, 2025
Dinesh Lal Yadav Wife

Dinesh Lal Yadav wife: कौन है दिनेश लाल यादव की असली पत्नी?

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की पत्नी को लेकर लोगों में भ्रम…

Aug 6, 2025
Khesari Lal Yadav Wife

Khesari Lal Yadav Wife – खेसारी लाल यादव की पत्नी कौन हैं?

Khesari Lal Yadav Wife – खेसारी लाल यादव भोजपुरी के लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाते…

May 20, 2023

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी का फोटो
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का फोटो

12 जनवरी 2007 को किया प्रपोज

अभिभेष बच्चन फिल्म गुरू के प्रीमियर के लिए न्यूयॉर्क गए थे। यहां पर उनके साथ अभिनेत्री ऐश्वर्या राय भी थीं। ऐश्वर्या राय फिल्म की मुख्य किरदार में थी। यहीं पर अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को प्रपोज किया। जिस होटल में वे ठहरे थे वहां पर एक बालकनी में उन्होंने ऐश्वर्या को प्रपोज किया।

14 जनवरी 2007 को सगाई फिर अप्रैल 2007 को शादी

14 जनवरी 2007 को अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की सगाई मुंबई स्थित बंगला जलसा में हुआ। इसके बाद दोनों की शादी 20 अप्रैल 2007 को गई। ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन से तीन साल उम्र में बड़ी हैं। लेकिन फिर भी आजतक दोनों की जोड़ी सलामत है। हालांकि बीच में विवाद की कुछ खबरें आई थी लेकिन दोनों ने इस विषय पर कुछ नहीं कहा।

विवाह के करीब साढ़े चार साल बाद दोनों पेरेंट्स बने। 16 नवंबर 2011 को उनके घर में बेटी का जन्म हुआ। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी का नाम अराध्या बच्चन है। जब एश्वर्या और अभिषेक का विवाह हुआ था तब ऐश्वर्या 33 साल की थीं और अभिषेक की उम्र 31 साल थी। आज ऐश्वर्या राय 49 साल की हो चुकी हैं। उनकी बेटी आराध्या 12 साल की हैं।

JoinJoinJoinJoin