हाथ से पैसे गिरना – कई बार ऐसा होता है कि हम कहीं बाहर जा रहे होते हैं और हाथ से पैसे गिर जाते हैं। हाथ से पैसे गिरने के कई शुभ-अशुभ फल होते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार, अलग-अलग समय पर इसका अलग-अलग महत्व होता है। हाथ से पैसे गिरना अक्सर लोगों को चिंता में डाल देता है कि भविष्य में इसका क्या फल होने वाला है। आइए जानते हैं कि हाथ से पैसे गिरने का क्या मतलब होता है? यह किस प्रकार आपकी दिनचर्या को प्रभावित करता है।
अलग-अलग समय और अलग-अलग स्थान और स्थितियों के मुताबिक इसका फल अलग-अलग हो सकता है। वास्तुशास्त्र में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है।
1. भविष्य में धन प्राप्ति- यदि आप किसी काम से अपने घर से बाहर जा रहे हैं। बाहर जाते समय अचानक ही आपके हाथ से पैसे छूटकर नीचे गिर जाते हैं या फिर कपड़ें पहनते हुए उसमें रखे हुए नोट या सिक्के गिर जाते हैं, तो यह शुभ संकेत माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, उस व्यक्ति को आने वाले भविष्य में धन की प्राप्ति होने वाला है।
2. पैसों का लेन-देन- पैसों का लेन-देन करने या किसी व्यक्ति को पैसे देते हुए या दूसरे व्यक्ति से पैसे लेते हुए हाथ से पैसे गिर जाए तो यह भी एक शुभ संकेत होता है। गिरे हुए पैसे को उठाकर सुरक्षित घर में रखना चाहिए। इससे घर में धन की बरकत होती है।
Latest Posts

शनिवार को करें दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ, अटके काम खुलेंगे और मन की बेचैनी होगी दूर
कई बार ऐसा होता है कि मेहनत पूरी करने के बाद भी नतीजा नहीं मिलता।…

Sapne me Kala Kutta Dekhna: सपने में काला कुत्ता इस तरह दिखे तो होता है शुभ
Sapne me Black Dog Dekhna: सपने में काला कुत्ता देखना कई बार लोगों के लिए…

Raksha Bandhan Kab Hai? Date and Time 2025: जानिए शुभ मुहूर्त और सही तिथि
Raksha Bandhan Date and Time 2025: रक्षाबंधन कब मनाया जाएगा? साल 2025 में रक्षाबंधन का…
3. कपड़े बदलते समय – यदि आप घर से किसी काम से बाहर जा रहे हैं और अपने कपड़े बदल रहें हैं और अचानक जेब में रखा पैसा जमीन पर गिर जाता है तो यह भी एक शुभ संकेत माना जाता है।
ज्योतिषशास्त्र और वास्तुशास्त्र के मुताबिक, इन तीनों ही स्थितियों में हाथ से पैसे गिरना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, व्यक्ति को आने वाले समय में इसका उचित फल मिलता है।














