सपने में इंद्रधनुष देखना देता है पति का वियोग, क्या आपने भी देखा है यह सपना?

Share This Post!

हमलोग अक्सर रात में सपना देखते हैं। कुछ सपने हमारी दिनचर्या से जुड़ी होती है तो कई सपने अचानक ही आ जाते हैं। सपनों को लेकर शास्त्रों में कई तरह की मान्यताएं हैं। सपने में इंद्रधनुष देखना अच्छा होता है या बुरा, आज इस बारे में आज आपलोग जानेंगे। हालांकि कई लोग सपनों पर कुछ ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन बता दें कि सपनों का मतलब कुछ ना कुछ जरूर होता है।

सपना हमारे भविष्य की तरफ इशारा करता है। स्वपन्न शास्त्र के अनुसार, सपना देखना अच्छा या बुरा हो सकता है और यह भविष्य की घटनाओं के बार में भी बता सकता है। आइए जानते हैं कि सपने में इंद्रधनुष देखने का क्या मतलब होता है?

यह भी पढ़ें -   कौवा को रोटी खिलाने के फायदे - जानिए क्यों कौवा को रोज खिलाना चाहिए रोटी?

सपने में इंद्रधनुष देखना

सपने में इंद्रधनुष दिखाई देना आपके लिए शुभ हो सकता है। यह सपना सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होने का संकेत होता है। सपने में मुख्य रुप से दो प्रकार का होता है। ईष्ट फल बताने वाला और भविष्य फल बताने वाला है। ऐसे में सपने में इंद्रधनुष देखना व्यक्ति पर निर्भर करता है। यह अच्छा भी होता है और बुरा भी।

व्यापारियों के लिए शुभ

इंद्रधनुष का सपना देखना व्यापारियों के लिए शुभ होता है। यह सपना व्यापारियों के लिए उन्नति का संकेत होता है। नौकरी करने वाले व्यक्ति को यह सपना पदोन्नति और मान-सम्मान में वृद्धि का संकेत देता है। हालांकि कई लोगों को घाटा होने की संभावना भी होता है। ऐसे में यदि आप व्यापारी हैं और सपने में इंद्रधनुष देखते हैं तो आपको खुश होने के साथ ही थोड़ा सतर्क होने की भी जरूरत है।

यह भी पढ़ें -   सपने में भगवान की मूर्ति देखना - Sapne me Bhagwan ki Murti Dekhna

विवाहित व्यक्ति के लिए शुभ

इंद्रधनुष का सपना देखना किसी विवाहित व्यक्ति के लिए शुभ होता है। इसका मतलब होता है कि व्यक्ति के जीवन में आने वाले समय में खुशियाँ दस्तक देने वाला है।

विवाहित स्त्रियों के लिए अशुभ

एक तरफ जहां विवाहित पुरुषों के लिए सपने में इंद्रधनुष देखना शुभ होता है वहीं विवाहित महिलाओं के लिए यह सपना अशुभ माना जाता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार, विवाहित स्त्री यदि सपने में इंद्रधनुष देखती है तो यह इस बात का संकेत होता है कि वह लंबे समय तक अपने पति से दूर रह सकती है। यह स्त्री के इच्छा के विपरित होगा और उन्हें कष्ट होगा।

यह भी पढ़ें -   शनिवार को सुंदरकांड पाठ कैसे करें? सुंदरकांड पढ़ने के फायदे जानिए

अविवाहित स्त्री और पुरुष के सपने में इंद्रधनुष

यदि किसी अविवाहित पुरुष या स्त्री के सपने में इंद्रधनुष दिखाई देता है तो यह सपना इस बात का संकेत होता है कि उनकी शादी में देरी हो सकता है। हालांकि इसका शुभ संकेत यह होता है कि ऐसे अविवाहित स्त्री या पुरुष को एक योग्य और खूबसूरत जीवनसाथी मिलेगी।

यह भी पढ़ें…

सपने में काला कुत्ता देखना देता है ऐसा संकेत, क्या आपको भी दिखा है काला कुत्ता?

सपने में बिल्ली का हमला करना होता है अनहोनी का संकेत, होता है ऐसा असर

Sapne me Doodh Dekhna – सपने में दिखता है दूध तो समझ लीजिए आपके साथ होने वाला है यह?


Share This Post!