दही कब खाना चाहिए? जानिए दही के फायदे और नुकसान

Share This Post!

कई लोगों के मन में सवाल होता है कि दही कब खाना चाहिए? वैसे तो दही हमेशा दिन में खाना चाहिए लेकिन कई लोग रात में भी दही खाते हैं। रात में दही खाने के कुछ नुकसान भी होते हैं। दही की तासीर ठंडी होती है। दही खाने से पेट ठंडा रहता है।

दही में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी6 और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। दही हमारे शरीर के पाचन तंत्र को ठीक रखता है। इसके साथ दही खाने से शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

यह भी पढ़ें -   मूली खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं, जानें मूली के बेहतरीन गुणों के बारे में

लेकिन फिर सवाल यह है कि दही कब खाना चाहिए? गलत समय पर दही खाने से इसके नुकसान हो सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, रात को भूलकर भी दही नहीं खाना चाहिए। दही का तासीर ठंडी होती है। दही को जब भी खाना हो तो दोपहर के 3 बजे से पहले ही खा लेना चाहिए।

रात में यदि आप दही का सेवन करते हैं तो यह शरीर में म्यूकस का निर्माण कर सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, रात को दही खाने से इंफेक्शन, मोटापा की समस्या, स्किन संबंधी समस्या और नाक के नली में बलगम बनने की समस्या हो सकती है। दही को सर्दियों के मौसम में भी नहीं खाना चाहिए। दही में पित्त और कफ बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें -   आंवला पानी के फायदे, इन 5 बिमारियों से दिलाए राहत

दही खाने का सही तरीका

जब दही खाने का मन करें तो दही को अकेले नहीं खाना चाहिए। दही में या तो घी, शहद, चीनी, मूंग की दाल या फिर आंवला पाउडर आदि मिलाकर खाना चाहिए। अकेले दही खाने से सेहत खराब हो सकता है। इसके साथ-साथ दिन में दही कम से कम 200-300 ग्राम ही खाना चाहिए।

किन चीजों के साथ दही न खाएं

दही हमारे सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन कुछ चीजों के साथ दही नहीं खाना चाहिए। यह सेहत के फायदे पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचाते हैं। दही को खीर, दूध, पनीर, गर्म खाना, खीरा, खरबूज, ताड़ का फल, प्याज के साथ नहीं खाना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   काली मिर्च के फायदे, Black Pepper खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं?

Share This Post!