भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav ‘Nirahua’) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी भोजपुरी फिल्मों में काफी फेमस है। दोनों को एक साथ फिल्मों और गानों में लोग काफी पंसद करते हैं। भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के दर्शकों को निरहुआ और आम्रपाली की फिल्में और गानों के रिलीज होने का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। इतना ही नहीं दोनों के फैंस फॉलोअर्स भी बहुत हैं।
जहां एक तरफ कोरोना वायरस के चलते संपूर्ण देश में लॉकडाउन है। वहीं भोजपुरी जगत के स्टार कहे जाने वाले निरहुआ और आम्रपाली दुबे का गाना (Nirahua and Amrapali Songs) ‘तनी छू ला’ यूट्यूब पर बेहद पसंद किया जा रहा है। दोनों के बीच इस गाने में जबरदस्त रोमान्स देखने को मिल रहा है। ‘तनी छू ला’ टाइटल का यह गाना यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए है। यूट्यूब पर इस गाने को 3.2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे बारिश में डांस करते हुए दिखाई दे रहें हैं।
Tani Chhoo la Song Short Details
- Song: Tani Chhoo La
- Singer : Kalpana, Om Jha
- Movie: Beta
- Star Cast : Dinesh Lal Yadav ‘Nirahua’, Aamrapali, Anjana Singh, Ashok Samarth
- Lyrics: Shyam Dehati
- Music: Om Jha
- Banner : Purvanchal Talkies
भोजपुरिया स्टार्स (Bhojpuriya Stars) का ये गाना और गानें में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का खास अंदाज लोगों को आकर्षित कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी ये गाना सूर्खियां बटोर रहा है। लोग कमेंट कर गाने की जमकर तारीफ भी कर रहें हैं। ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘बेटा’ (Bhojpuri Film Beta) का है। फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, अंजना सिंह अह्म रोल में हैं। गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखा है और गाने को आवाज कल्पना और ओम झा ने दिया है। गीत के निर्देशक विशाल वर्मा और प्रोड्यूसर विकास कुमार हैं।
Latest Posts

Bhojpuri News: निरहुआ की ससुराल में लगे आम्रपाली भौजी जिंदाबाद के नारे, वायरल हुआ मजेदार किस्सा
Bhojpuri News: दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों…

Pawan Singh Video: पवन सिंह और नीलम सिंह की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में, वीडियो ने मचाया तहलका
Pawan Singh Video Song: पवन सिंह और नीलम सिंह की जोड़ी एक बार फिर चर्चा…

गोविंदा की शादी टूटने के कगार पर? क्या कहा गोविंदा ने अपनी पत्नी के बारे में?
Govinda Mairrage Life: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की शादी टूटने के कगार पर है। सोशल मीडिया…
भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film) की अदाकारा कही जाने वाली आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। साल 2014 में फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी (Nirahua Hindustani) से भोजपुरी दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली आम्रपाली दुबे के गानों को आज न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी खूब देखा जाता है। आम्रपाली दुबे को चाहने वाले उनकी एक्टिंग और डांस को बेहद पसंद करते हैं। साभार – हन्ट आई न्यूज














