Khesari Lal Yadav Wife – खेसारी लाल यादव भोजपुरी के लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाते हैं। भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव ने अब तक कई हिट फिल्में दी हैं और उनके योगदान को भोजपुरी दर्शक अच्छी तरह से जानते हैं। लेकिन दर्शकों में इस बात को लेकर हमेशा मनसा होती है कि खेसारी लाल यादव की पत्नी कौन है?
भोजपुरी इंडस्ट्री के तमाम सुपर स्टारों को लेकर लोगों में जानने की उत्सुकता रहती है कि उनके जीवन में क्या-क्या हो रहा है। खेसारी लाल यादव की पत्नी का नाम क्या है और उनकी शादी कब हुई थी? इस बारे में लोग अक्सर सर्च करते रहते हैं।
Khesari Lal Yadav Wife – खेसारी लाल यादव की पत्नी का नाम
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने ज्यादातर फिल्में काजल राघवानी के साथ की है। लगातार काजल राघवानी के साथ फिल्में करने की वजह से कई लोग काजल राघवानी को है खेसारी लाल यादव की पत्नी मानने लगे हैं। भोजपुरी फिल्मों में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने ज्यादातर पति-पत्नी का ही किरदार निभाया है। इस कारण लोगों के अंदर यह बात घर कर गई है कि काजल राघवानी खेसारी लाल यादव की पत्नी है।
Latest Posts

गोविंदा की शादी टूटने के कगार पर? क्या कहा गोविंदा ने अपनी पत्नी के बारे में?
Govinda Mairrage Life: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की शादी टूटने के कगार पर है। सोशल मीडिया…

Dinesh Lal Yadav Nirahua Viral Story: स्टेज पर कॉलर पकड़ने वाले फैन को निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
Dinesh Lal Yadav Nirahua Viral Story: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर और सिंगर दिनेश लाल…

Dinesh Lal Yadav wife: कौन है दिनेश लाल यादव की असली पत्नी?
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की पत्नी को लेकर लोगों में भ्रम…

लेकिन बता दें कि खेसारी लाल यादव पहले से ही शादीशुदा हैं। खेसारी लाल यादव की पत्नी का नाम चंदा देवी है। भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले खेसारी लाल यादव की शादी हो चुकी थी। खेसारी लाल यादव नई दिल्ली के ओखला में अपनी पत्नी के साथ लिट्टी चोखा बेचा करते थे। खेसारी लाल यादव ने खुद एक इंटरव्यू में कहा कि वह एक समय में भैंस भी चराया करते थे।
खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिनेमा में काजल राघवानी के साथ बहुत सारी फिल्में की हैं। हालांकि काजल राघवानी अब खेसारी लाल यादव के साथ फिल्में नहीं करती हैं। दोनों के बीच कुछ निजी विवाद होने के बाद अब दोनों एक साथ फिल्में नहीं करते हैं। यह भी पढ़ें- भोजपुरी अभिनेत्री शुभी शर्मा के पति (Shubhi Sharma Husband) कौन हैं?















