नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। मुंबई स्थित उनके घर से उनका शव पंखे से लगटका हुआ पाया गया। मुंबई पुलिस ने फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत के केस को आत्महत्या करार दिया है। पुलिस डॉक्टर के रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पूरा बॉलीवुड सदमें में डूब गया है।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर सलमान खान ने दुख व्यक्त किया है। सलमान खान ने ट्विटर पर लिखा तुम हमेशा याद आओगे। बता दें कि सुशांत सिंह का अंतिम संस्कार आज सोमवार 15 जून को मुंबई में होगा। अंतिम संस्कार में परिवार को कुछ ही लोग शामिल होंगे। कोरोना लॉकडाउन की वजह से ज्यादा लोगों को एक जगह जमा होने की अनुमति नहीं है। अंतिम संस्कार के पटना से परिवार मुंबई पहुंच चुके हैं।
अभिनेता के असमय निधन से पिता की हालत बेहद खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत काफी हँसमुख स्वभाव का था। वो ऐसे आत्महत्या नहीं कर सकता था। आत्महत्या करने से पहले ही सुशांत सिंह ने अपनी बहन से फोन पर बात की थी। बहन के मुताबिक, सबकुछ नॉर्मल था। पिता ने विश्वास नहीं हो रहा है कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है।
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह को महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी पर बनी फिल्म से काफी प्रसिद्धि मिली थी। फिल्म एमएस धोनी, द अनटोल्ड स्टोरी के उनके दमदार भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा। सुशांत सिंह के निधन ने बॉलीवुड से एक और चमकता हुआ सितारा छीन लिया है।
Latest Posts

Bhojpuri News: निरहुआ की ससुराल में लगे आम्रपाली भौजी जिंदाबाद के नारे, वायरल हुआ मजेदार किस्सा
Bhojpuri News: दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों…

Pawan Singh Video: पवन सिंह और नीलम सिंह की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में, वीडियो ने मचाया तहलका
Pawan Singh Video Song: पवन सिंह और नीलम सिंह की जोड़ी एक बार फिर चर्चा…

गोविंदा की शादी टूटने के कगार पर? क्या कहा गोविंदा ने अपनी पत्नी के बारे में?
Govinda Mairrage Life: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की शादी टूटने के कगार पर है। सोशल मीडिया…
कांग्रेस नेता संजय निरुपम में सुशांत के आत्महत्या पर कहा कि यह निष्ठुर बॉलीवुड की देन है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि छिछेर हिट देने के बाद सुशांत सिंह ने 7 नई फिल्में साइन की थी। लेकिन फिछले 6 महीने में एक-एक कर सभी फिल्म हाथ से चली गई। बॉलीवुड की इसी निष्ठुरता ने अभिनेता की जान ले ली है। सुशांत को विनम्र श्रद्धांजलि।













