Pawan Singh Video: पवन सिंह और नीलम सिंह की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में, वीडियो ने मचाया तहलका

Pawan Singh Video

Key Points:

  • पवन सिंह ने नए गाने ने मचाया तहलका।
  • नीलम गिरी के साथ पवन सिंह का नया गाना रिलीज।
  • रिलीज होते ही गाने ने मचाया धूम, हुआ वायरल।

Key Points:

  • पवन सिंह ने नए गाने ने मचाया तहलका।
  • नीलम गिरी के साथ पवन सिंह का नया गाना रिलीज।
  • रिलीज होते ही गाने ने मचाया धूम, हुआ वायरल।

Pawan Singh Video Song: पवन सिंह और नीलम सिंह की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में गाना गाकर एंट्री किया था। लेकिन आज वह भोजपुरी इंडस्ट्री में पावर स्टार के नाम से जाने जाते हैं।

बिग बॉस 19 के फाइनल पर उन्होंने भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी के साथ स्टेज पर डांस किया था। अब पावर स्टार पवन सिंह नीलम गिरी के साथ नया गाना लेकर आ चुके हैं। यह गाना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिलीज होने के महज एक घंटे की भीतर ही यूट्यूब पर इस गाने ने तहलका मचा दिया है।

पवन सिंह के प्रोजेक्ट का दर्शक करते हैं इंतजार

पवन सिंह का नाम भोजपुरी सिनेमा के उन चुनिंदा स्टारों में होता है जिनके अपकमिंग प्रोजेक्ट का सभी को इंतजार रहता है। जब भी पवन सिंह का कोई भी गाना या फिल्म आता है तो वह रातोंरात ट्रेंड हो जाता है। सोमवार को उन्होंने नीलम गिरी के साथ अपना एक लेटेस्ट सॉन्ग यूट्यूब पर रिलीज किया। इस गाने ने रिलीज होने के तुरंत बाद ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली।

गाने का नाम मार दीही पाला है। इस गाने को आवाज दिया है भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने और उसमें साथ हैं शिल्पी राज। शिल्पी राज और पवन सिंह के आवाज को दर्शकों ने पहले भी काफी प्यार दिया है। इस गाने में नीलम गिरी और पवन सिंह की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

Pawan Singh Video रिलीज होते ही वायरल

यह गाना रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। पवन सिंह का रोमांटिक सॉन्ग और नीलम के डांस स्टेप को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी म्यूजिक लवर्स दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद करते हैं। खास बात यह है कि रिलीज होने के 1 घंटे के अंदर गाने पर एक लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं।

Latest Posts

Bhojpuri News

Bhojpuri News: निरहुआ की ससुराल में लगे आम्रपाली भौजी जिंदाबाद के नारे, वायरल हुआ मजेदार किस्सा

Bhojpuri News: दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों…

Jan 24, 2026
गोविंदा की शादी टूटने के कगार पर?

गोविंदा की शादी टूटने के कगार पर? क्या कहा गोविंदा ने अपनी पत्नी के बारे में?

Govinda Mairrage Life: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की शादी टूटने के कगार पर है। सोशल मीडिया…

Jan 20, 2026
Nirahua Viral Story

Dinesh Lal Yadav Nirahua Viral Story: स्टेज पर कॉलर पकड़ने वाले फैन को निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब

Dinesh Lal Yadav Nirahua Viral Story: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर और सिंगर दिनेश लाल…

Aug 9, 2025

बता दें कि बिग बॉस के सीजन 19 में नजर आने के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी की पापुलैरिटी में काफी इजाफा हो गया है। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनके पास कई काम आ चुके हैं। आने वाले समय में नीलम गिरी के कई प्रोजेक्ट सामने आने वाले हैं।

बता दें कि पवन सिंह कई वजहों से चर्चा में रहते हैं। जब भी वह कोई नए प्रोजेक्ट या एल्बम लाते हैं तो कोई ना कोई विवाद जरूर सामने आ जाता है। लेकिन पवन सिंह ने इस बारे में कहा है कि उन्हें कई विवादों के बारे में खुद नहीं पता। उनके चाहने वाले इतने हैं कि वह खुद ही कई चीजों को वायरल करते रहते हैं।

JoinJoinJoinJoin