Key Points:
- निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी पर फिर चर्चा।
- ससुराल में लगे आम्रपाली भौजी जिंदाबाद के नारे।
- वायरल वीडियो में निरहुआ ने सुनाया किस्सा।
Key Points:
- निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी पर फिर चर्चा।
- ससुराल में लगे आम्रपाली भौजी जिंदाबाद के नारे।
- वायरल वीडियो में निरहुआ ने सुनाया किस्सा।
Bhojpuri News: दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिने जाते हैं। दोनों साल 2014 से लगातार साथ काम कर रहे हैं। अब तक 30 से ज्यादा फिल्मों में दोनों की जोड़ी नजर आ चुकी है। इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री इतनी मजबूत है कि कई लोग आम्रपाली दुबे को निरहुआ की पत्नी तक समझ लेते हैं। हालांकि दोनों हमेशा अपने रिश्ते को दोस्ती बताते आए हैं।
निरहुआ और आम्रपाली को कई बार फैमिली इवेंट और निजी मौकों पर भी साथ देखा गया है। इसी वजह से दोनों को लेकर लिंकअप की खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं। इसी बीच अब निरहुआ से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
निरहुआ की वीडियो हो रहा वायरल
दरअसल, दिनेश लाल यादव निरहुआ का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह यूपी तक से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान उनसे आम्रपाली दुबे के साथ उनकी जोड़ी को लेकर सवाल किया गया।
इस सवाल के जवाब में निरहुआ ने अपनी ससुराल से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि एक बार वह अपनी पत्नी के मायके गए थे। वहां कोई फंक्शन था और उन्हें बुलाया गया था। परिवार वालों ने चाहा कि आम्रपाली दुबे भी साथ आएं। ऐसे में आम्रपाली भी उनके साथ गांव पहुंचीं।
निरहुआ ने बताया कि जैसे ही आम्रपाली गांव पहुंचीं, वहां के लोग नारे लगाने लगे। लोग कहने लगे, आम्रपाली भौजी जिंदाबाद। यह सुनकर निरहुआ खुद हैरान रह गए।
Latest Posts

Pawan Singh Video: पवन सिंह और नीलम सिंह की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में, वीडियो ने मचाया तहलका
Pawan Singh Video Song: पवन सिंह और नीलम सिंह की जोड़ी एक बार फिर चर्चा…

गोविंदा की शादी टूटने के कगार पर? क्या कहा गोविंदा ने अपनी पत्नी के बारे में?
Govinda Mairrage Life: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की शादी टूटने के कगार पर है। सोशल मीडिया…

Dinesh Lal Yadav Nirahua Viral Story: स्टेज पर कॉलर पकड़ने वाले फैन को निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
Dinesh Lal Yadav Nirahua Viral Story: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर और सिंगर दिनेश लाल…
निरहुआ ने पकड़ लिया माथा
अपने रिएक्शन के बारे में बताते हुए निरहुआ ने कहा कि उन्होंने माथा पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि बाकी लोग बोलें तो समझ आता है, लेकिन जब ससुराल वाले ही नारे लगाने लगें तो क्या किया जाए। इस दौरान निरहुआ के चेहरे पर हंसी साफ नजर आई। किस्सा सुनाते हुए वह खुद अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
गौरतलब है कि इससे पहले भी निरहुआ और आम्रपाली दुबे को लेकर एक वीडियो चर्चा में आया था। जब दोनों एक साथ जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मिलने पहुंचे थे। उस दौरान मजाक में निरहुआ ने आम्रपाली को अपनी अर्धांगिनी बताया था। बाद में उन्होंने साफ किया था कि वह सिर्फ मजाक था।
आम्रपाली दुबे भी कई बार लिंकअप की खबरों पर खुलकर बात कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि निरहुआ शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर निरहुआ शादीशुदा नहीं होते, तो शायद वह उनसे शादी कर लेतीं। आम्रपाली ने हमेशा अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया है।














