Dinesh Lal Yadav Nirahua Viral Story: स्टेज पर कॉलर पकड़ने वाले फैन को निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब

Nirahua Viral Story

Dinesh Lal Yadav Nirahua Viral Story: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर और सिंगर दिनेश लाल यादव निरहुआ अपनी मेहनत और संघर्ष की वजह से आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 2003 में उनका पहला एलबम “निरहुआ सटल रहे” सुपरहिट हुआ। इसने उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में अलग पहचान दिलाई।

हाल ही में निरहुआ का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह इस एलबम से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाते दिख रहे हैं। इस किस्से में उन्होंने बताया कि एक बार स्टेज शो के दौरान एक शख्स ने उनकी कॉलर पकड़ ली थी। सिर्फ इसलिए कि वो ‘निरहुआ सटल रहे’ गाना नहीं गा रहे थे।

एक इंटरव्यू में सुनाया किस्सा

यह वाकया तब हुआ जब निरहुआ मशहूर शो आपकी अदालत में पहुंचे थे और अपने करियर के शुरुआती दिनों के संघर्ष को याद कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गाजीपुर में एक स्टेज शो था जहां वह हमेशा की तरह कार्यक्रम की शुरुआत मां की वंदना से कर रहे थे। तभी पब्लिक में से एक शख्स आया और बोला, “वंदना बंद करो, ‘निरहुआ सटल रहे’ गाओ।”

निरहुआ ने उसे समझाया कि पहले वंदना होगी फिर गाना गाएंगे। लेकिन वह शख्स जिद पर अड़ गया और उनकी कॉलर पकड़ ली। निरहुआ बताते हैं कि मैं भी अहीर का बेटा हूं। अंदर से अहीर जाग गया और उसे स्टेज पर उठाकर पटक दिया। हाथ में लोहे का करताल था। मैंने कहा, “यहीं खेल खत्म कर दूंगा।”

Latest Posts

Bhojpuri News

Bhojpuri News: निरहुआ की ससुराल में लगे आम्रपाली भौजी जिंदाबाद के नारे, वायरल हुआ मजेदार किस्सा

Bhojpuri News: दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों…

Jan 24, 2026
Pawan Singh Video

Pawan Singh Video: पवन सिंह और नीलम सिंह की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में, वीडियो ने मचाया तहलका

Pawan Singh Video Song: पवन सिंह और नीलम सिंह की जोड़ी एक बार फिर चर्चा…

Jan 21, 2026
गोविंदा की शादी टूटने के कगार पर?

गोविंदा की शादी टूटने के कगार पर? क्या कहा गोविंदा ने अपनी पत्नी के बारे में?

Govinda Mairrage Life: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की शादी टूटने के कगार पर है। सोशल मीडिया…

Jan 20, 2026

इस किस्सा के जरिए निरहुआ ने बताया कि उनकी सफलता की शुरुआत निरहुआ सटल रहे से हुई थी और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वह एक्टर, सिंगर, प्रोड्यूसर और बीजेपी नेता के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। यह घटना उनके जीवन के उन पलों में से एक है जिसने उन्हें स्टेज पर डटकर खड़े रहने और अपनी परंपराओं को निभाने का हौसला दिया।

JoinJoinJoinJoin