Snake in Dream: सपने में साँप दिखने का जानें शुभ-अशुभ फल

सपने में साँप (Snake in Dream) देखने का अलग-अलग मतलब होता है। सपने में साँप को अलग-अलग अवस्था में देखने के अलग-अलग शुभ और अशुभ होता है। आइए जानते हैं कि सपने में साँप (Snake in Dream) देखने का क्या मतलब होता है?

सपने में बहुत सारे साँप दिखना

यदि सपने में आपको कई सारे साँप दिखे तो यह अशुभ होता है। लेकिन यदि सपने में आप उन साँपों को मार देते हैं या फिर उसे भगा देते हैं तो यह शुभ माना जाता है। इस प्रकार स्वप्न देखने के मतलब है कि आने वाले समय में किसी संकट पर विजय प्राप्त हो सकता है।

यह भी पढ़ें -   हाथ से पैसे गिरने का मतलब क्या होता है? जानिए शुभ-अशुभ फल

साँप का आपके पीछे दौड़ना

अगर सपने में कोई साँप आपके पीछे दोड़ रहा है तो इसका मतलब है कि किसी बात से आप बेहद ही डरे हुए हैं। कोई ऐसा सत्य है जिसे आपको स्वीकार करने में परेशानी हो रही है। सपने में साँप का पीछे दौड़ना अशुभ माना जाता है।

सपने में साँप का डसना – Snake bite in Dream

सपने में यदि साँप ने डस लिया है तो इसका मतलब है कि जल्द ही आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित होने वाले हैं।

सपने में मरा हुआ साँप दिखना – Dead Snake in Dream

यदि सपने में मरा हुआ साँप दिखता है तो इसका मतलब होता है कि आपका शुभ समय आने वाला है। आपको जो भी कष्ट भोगना था वो भोग लिया है। अब आपका शुभ समय शुरू होने वाला है। इस प्रकार के सपने शुभ होते हैं।

यह भी पढ़ें -   Sapne me Doodh Dekhna - सपने में दिखता है दूध तो समझ लीजिए आपके साथ होने वाला है यह?

सपने में साँप का दाँत दिखना – Snake Teeth in Dream

यदि सपने में आपको साँप का दाँत दिखता है तो अशुभ माना जाता है। इस प्रकार का स्वप्न दिखने का मतलब है कि आपका कोई मित्र या रिश्तेदार आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए यदि आपको इस प्रकार का सपना आता है तो तुरंत ही सावधान हो जाएं।

सपने में साँप-नेवले की लड़ाई देखना

यदि आपको सपने में साँप और नेवले की लड़ाई दिखती है तो यह सपना बेहद ही अशुभ होता है। इस प्रकार का सपना आने पर सावधान रहें। इसका संकेत होता है कि आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। आपको कोर्ट-कचहरी का चक्कर काटना पड़ सकता है।