पाकिस्तान के करांची में धमाका, 3 लोगीं की मौत, 15 घायल

नई दिल्ली। पाकिस्तान के करांची शहर में हुए एक बड़े धमाके में 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि धमाका गुलशन-ए-इकबाल में मसकन चौरंगी में दो मंजिला इमारत में हुआ। धमाके में 15 से ज्यादा लोगों के घायल होने खबर है। करांची में धमाका होने के बाद घटनास्थल के आसपास के कई घरों और इमारतों की खिड़कियाँ चकनाचूर हो गई।

पाकिस्तान अधिकारियों ने पाकिस्तान के मीडिया के बात करते हुए बताया कि सभी मृतकों और घायलों को पटेल अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक इस विस्फोट के कारणों का पता नहीं चला है। हालांकि ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह एक सिलेंडर ब्लास्ट हो सकता है। मुबीना डाउन पुलिस ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   पूर्व पीएम नवाज शरीफ को भगोड़ा घोषित किया गया

पाकिस्तान के कानून प्रवर्तन एजेंसियां और बचाव अधिकारी वारदात स्थल में पहुंच गए हैं। एलएएएस ने इस क्षेत्र को बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि विस्फोट इमारत की दूसरी मंजिल पर होने का संदेह है।

घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आसपास की इमारतों की खिड़कियों के साथ-साथ कुछ वाहनों को भी नुकसान हुआ है। कल ही करांची के शीरीन जिन्ना कॉलोनी के पास एक बस टर्मिनल के प्रवेश द्वार पर भी बम विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट में 5 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने कहा था कि यह आईईडी था, जिसे टर्मिनल के गेट पर लगाया गया था। इस धमाके में पांच लोग घायल हो गए थे।