आंवला पानी के फायदे
आंवला का फल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आंवला में कैल्शियम, विटामिन सी, आयरन, फॉस्फोरस, कैरोटीन, और बिटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है। रोजाना आंवला का सेवन करने से कई तरह के फायदे होते हैं। आंवले के फायदे के साथ-साथ आंवला का बीज और पानी के भी कई फायदे होते हैं। आंवला का पानी पीने से कई तरह के लाभ मिलते हैं।
आंवला का पानी के अलावा आंवला का जूस, आंवला का अचार, आंवला का अलग-अलग तरह का व्यंजन बनाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है। आंवला का मुरब्बा भी बनाकर खा सकते हैं। आइए जानते हैं –
आंवला को काटकर पहले धूप में सुखा लें और फिर सूखे आंवले को पीसकर पाउडर बना लें। अब रोजाना एक चम्मच पाउडर को पानी में मिलाकर पिएं। इससे फायदा होता है। आंवला में विटामिन्स, मिनिरल्स और डायट्री फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। आंवला का एंटीवायरल गुण शरीर के प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
आंवला में अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह हमारे शरीर की मेटाबॉलिज्य को सही रखने में मदद करता है। आंवला का सेवन करने से शरीर का वजन भी नियंत्रित रहता है।
आंवला में क्रोमियम मौजूद होता है जो शरीर में बल्ड शुगर को कम करने में मदद करता है। आंवला का सेवन करने से डायबीडीट भी कंट्रोल में रहता है।
आंवला फाइबर से भरपूर होता है। यह शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को दूर करता है। 100 ग्राम आंवले में 60 ग्राम कैलरी होती है।
आंवला में एंटी एजिंग गुण होता है। यह चेहरे पर से कील मुंहासों को हटाता है। जिन लोगों को मुंहासों की समस्या है उन्हें आंवले का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आंवला हमारी त्वचा (स्किन) के अंदर ग्लो भी लाता है।
देश-दुनिया और जीवनशैली से जुड़ी खबरों के लिए न्यूज लाइव मीडिया के होमपेज पर जाएं और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।
आह्वाहन फाउंडेशन ने सलारपुर नोएडा में बसंत पंचमी के मौके पर सरस्वती पूजा का आयोजन…
आजादी के बाद पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की सत्ता स्थापित हुई थी जिस दौरान पश्चिम…
लाल मिर्च खाने के फायदे के साथ-साथ नुकसान भी होता है। हमारे घरों में भोजन…
This website uses cookies.
Read More